पुरानी कार खरीदना हमेशा घाटे का सौदा नहीं होता। अगर कुछ बातों का ध्यान रखकर पुरानी कार को खरीदा जाए तो फिर यह आपके लिए फायदे का सौदा बन सकती है। हम इस खबर में आपको ऐसी कुछ जानकारियां दे रहे हैं, जिनको ध्यान में रखकर आप भी बेहतरीन पुरानी कार खरीद सकते हैं।
बाजार में है मांग
भारतीय बाजार में लगातार पुरानी कारों की मांग में बढ़ोतरी हो रही है। ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि नए वाहनों की कीमत काफी तेजी से बढ़ रही हैं। साथ ही सरकार की ओर से भी नए नियम लाए जा रहे हैं। जिस कार पुरानी कार खरीदना फायदे का सौदा बनता जा रहा है।
यह भी पढ़ें -
Airbag In Old Car: क्या पुरानी कार में लग सकता है एयरबैग? जानें कितना है सुरक्षित और कितना आएगा खर्च
लें पूरी जानकारी
जब भी आप अपने लिए एक पुरानी कार को खरीदने जाएं तो हमेशा उस कार के बारे में पूरी जानकारी लेनी चाहिए। ऐसा करने से आपको कार के बारे में सही और पूरी जानकारी मिलती है। जिससे भविष्य में आपको यह तय करने में आसानी होती है कि जो कार आप देख रहे हैं, उसे खरीदना चाहिए या नहीं।
यह भी पढ़ें -
Faulty Spark Plug: अगर कार में स्पार्क प्लग हो जाए खराब, होने लगते हैं ये चार बदलाव, कभी ना करें नजरअंदाज
बजट भी है जरूरी
कार खरीदने से पहले अपना बजट देखना भी काफी जरूरी होता है। कई बार बाजार में ऐसी कार मिलती है, जिसे खरीदना आपके बजट से बाहर होता है। लेकिन फिर भी आप उसे खरीदते हैं तो भविष्य में आपको वित्तीय परेशानी आ सकती है। इसलिए जब भी पुरानी कार खरीदने जाएं तो सबसे पहले अपना बजट भी तय करें।
यह भी पढ़ें -
Tata Nexon Battery Cost: वारंटी के बाद आपकी इलेक्ट्रिक कार की बैटरी हो जाए खराब, तो जानें कितना होगा खर्च
ज्यादा पुराना मॉडल नहीं खरीदें
कुछ लोग थोड़े पैसे बचाने के लिए कार का ज्यादा पुराना मॉडल खरीद लेते हैं। ऐसा करने से आपको फायदे की जगह नुकसान भी हो सकता है। इसलिए कोशिश करें कि आप ज्यादा पुरानी कार नहीं खरीदें, जरूरी हो तो पांच से छह साल पुराना मॉडल खरीदें। इससे पुराने मॉडल को खरीदने से आपको कार में ज्यादा खर्च के साथ ही कम समय भी मिलता है।
यह भी पढ़ें-
Bikes With ABS: कमाल के सेफ्टी फीचर के साथ आती हैं ये तीन बाइक्स, कीमत भी है बेहद कम, जानें डिटेल
चलाकर देखें कार
किसी भी पुरानी कार को खरीदने से पहले उसे अच्छी तरह से चलाकर देखें। ऐसा करने से आपको कार के बारे में और ज्यादा जानकारी मिल पाएगी। जैसे कार की ब्रेकिंग कैसी है, कार का सस्पेंशन ठीक है या नहीं, कार में कोई अलग आवाज तो नहीं आती, कार के इंजन में कोई परेशानी तो नहीं है।
यह भी पढ़ें -
Car Battery Charge: सफर के दौरान हो गई है कार की बैटरी डिस्चार्ज, जानें कैसे करें बैटरी को चार्ज