फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Honda Recalls: होंडा इंडिया ने CB350 और H’ness CB350 मोटरसाइकिलों को बुलाया वापस, सामने आई ये परेशानी

Tue, 17 Sep 2024 12:26 PM IST
अमित कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मशहूर बाइक और स्कूटर निर्माता कंपनी होंडा इंडिया ने सीबी350 बाइक को वापस बुलाने का एलान किया है। कंपनी ने बताया है कि इस बाइक में कुछ परेशानियां आई हैं, इस वजह से इन मोटरसाइकिलों को रिकॉल किया जा रहा है। 
विज्ञापन
Honda Recalls - फोटो : Honda
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश की बड़ी मोटरसाइकिल और स्कूटर निर्माता कंपनी होंडा इंडिया ने एलान किया है कि वह बाइक के कुछ मॉडलों को वापस बुला रही है। इसमें CB350 और H’ness CB350 जैसी मशहूर बाइक्स का नाम शामिल हैं। होंडा ने कहा है कि जिन मोटरसाइकिल का निर्माम अक्तूबर 2020 से लेकर अप्रैल 2024 के बीच हुआ है, उनमें कुछ परेशानियां आई हैं। कंपनी ने सोमवार को बताया है कि इन बाइक्स में व्हील स्पीड सेंसर और कैमशाफ्ट मुख्य दिक्कतें हैं। 

विज्ञापन

होंडा मोटरसाइकिल में क्या आई है दिक्कत

जापानी वाहन निर्माता कंपनी होंडा ने बताया कि CB350, CB350F, CB300R, H’ness CB350 और CB350RS मोटरसाइकिलों के नाम शामिल हैं। कंपनी ने बताया कि इन सभी बाइक्स में खराब मोल्डिंग प्रोसेस, व्हील स्पीड सेंसर में पानी जाना और इस वजह से बाइक के स्पीडोमीटर में गलत रीडिंग आ रही है। होंडा ने यह भी बताया कि बाइक में ट्रैक्शन कंट्रोल और एबीएस सिस्मट में दिक्कत आ रही है। इसके साथ ही ब्रेकिंग सिस्टम में भी कुछ समस्या देखी गई है। 
होंडा ने यह भी बताया है कि जून से लेकर जुलाई 2024 के बीच तैयार की गई बाइक में भी कैमशॉफ्टा की परेशानी आ रही है। कंपनी ने हालांकि, यह भी बताया है कि फिलहाल इस दिक्कत की वजह से किसी तरह की हादसे की शिकायत नहीं आई है। 
विज्ञापन

क्या ग्राहकों को देना होगा कोई शुल्क?

दो पहिया वाहन निर्माता कंपनी होंडा ने आधिकारिक बयान में कहा है कि बाइक के प्रभावित उपकरणों को कंपनी के अधिकृत डीलरशिप BigWing पर देशभर में कराई जा सकेगी। इसके लिए ग्राहकों को किसी तरह का कोई शुल्क नहीं देना होगा। हालांकि, बाइक की वारंटी स्टेटस का ध्यान रखा जाएगा। इस तरह से ग्राहक बिना कोई पैसा दिए बाइक के खराब उपकरण को बदलवा पाएंगे। वहीं,होंडा ने अभी तक इस बात की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है कि कंपनी ने कितनी मोटरसाइकिलों को वापस बुलाया है। अगर आपके पास होंडा की यह बाइक है तो बाइक को होंडा के नजदीकी सर्विस सेंटर पर ले जाकर उसकी जांच करवाई जा सकती है। यह मुफ्त निरीक्षण होगा, इसमें कोई खर्च नहीं आएगा। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें