फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Honda 100: लॉन्च हुई होंडा की नई 100 सीसी बाइक शाइन, जानें कितनी है कीमत और कैसे हैं फीचर्स

Wed, 15 Mar 2023 01:16 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

होंडा की ओर से भारतीय बाजार में नई 100 सीसी बाइक शाइन को लॉन्च किया गया है। कंपनी की ओर से पेश की गई इस नई बाइक शाइन में क्या खूबियां हैं और इसके किस कीमत पर लॉन्च किया गया है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
1 of 8
For Reference Only - फोटो : honda 2 wheelers

जापानी दो पहिया वाहन निर्माता कंपनी होंडा मोटरसाइकिल और स्कूटर की ओर से भारतीय बाजार में नई 100 सीसी की बाइक शाइन को लॉन्च किया गया है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि नई 100 सीसी शाइन में क्या खूबियां दी गई हैं और इसे किस कीमत पर लॉन्च किया गया है।

विज्ञापन

लॉन्च हुई बाइक

2 of 8
For Reference Only - फोटो : honda 2 wheelers
होंडा की ओर से भारतीय बाजार में नई 100 सीसी बाइक शाइन को लॉन्च किया गया है। कंपनी की ओर से शाइन बाइक में कई खास फीचर्स को जोड़ा गया है, जिसमें पीजीएम-एफआई भी शामिल है।
विज्ञापन

कितनी हैं खूबियां

3 of 8
For Reference Only - फोटो : honda 2 wheelers
बाइक को लंबे सफर के दौरान ज्यादा आरामदायक बनाने के लिए 768 एमएम की सीट दी गई है। इसके अलावा इसमें साइड स्टैंड के साथ इनहिबिटर दिया गया है। बाइक में कॉम्बी ब्रेकिंग सिस्टम के साथ इक्वलाइजर, पीजीएम-एफआई तकनीक को भी जोड़ा गया है। इसकी ग्राउंड क्लियरेंस भी 168 एमएम रखी गई है।

कितना दमदार इंजन

4 of 8
For Reference Only - फोटो : honda 2 wheelers
होंडा की नई 100 सीसी बाइक शाइन में नया 100 सीसी का इंजन दिया गया है। बाइक में फ्यूल पंप को फ्यूल टैंक से बाहर प्लेस किया गया है। इससे बाइक की कीमत को कम रखने में भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन

कितने रंगों में होगी उपलब्ध

5 of 8
For Reference Only - फोटो : honda 2 wheelers
कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक होंडा शाइन 100 को ब्लैक के साथ रेड स्ट्राइप, ब्लैक के साथ ब्लू स्ट्राइप, ब्लैक के साथ ग्रीन स्ट्राइप, ब्लैक के साथ गोल्ड स्ट्राइप और ब्लैक के साथ ग्रे स्टाइप पेंट स्कीम में ऑफर किया गया है।
विज्ञापन

कितनी है कीमत

6 of 8
For Reference Only - फोटो : honda 2 wheelers
होंडा शाइन की कीमत की बात करें तो कंपनी की ओर से इसे 64900 रुपये मुंबई की एक्स शोरुम कीमत पर लॉन्च किया गया है। हालांकि यह कीमत इंट्रोडक्ट्री है और कुछ समय बाद कंपनी बाइक की कीमतों में बदलाव कर सकती है। कंपनी की ओर से इसके लिए बुकिंग शुरू कर दी गई है और इसका प्रोडक्शन अगले महीने से शुरू किया जाएगा, जबकि डिलीवरी मई 2023 से शुरू होंगी।
विज्ञापन

कितनी है वारंटी

7 of 8
For Reference Only - फोटो : honda 2 wheelers
होंडा शाइन 100 पर कंपनी की ओर से स्पेशल छह साल की वारंटी दी जाएगी। इसमें तीन साल स्टैंडर्ड और तीन साल ऑप्शनल एक्सटेंडिड वारंटी शामिल होगी।
विज्ञापन

किनसे होगा मुकाबला

8 of 8
For Reference Only - फोटो : hero motocorp
भारतीय बाजार में होंडा की नई 100 सीसी बाइक शाइन का मुकाबला हीरो की स्प्लेंडर जैसी एंट्री लेवल बाइक्स के साथ होगा। इस सेगमेंट में हीरो की स्प्लेंडर के अलावा बजाज प्लेटिना जैसी बाइक्स ऑफर की जाती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें