फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Honda SP160: होंडा ने लॉन्च की नई एसपी160 बाइक, जानें कितनी है कीमत और क्या हैं खूबियां

Tue, 08 Aug 2023 02:10 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

होंडा मोटरसाइकिल इंडिया की ओर से भारतीय बाजार में नई बाइक एसपी 160 को लॉन्च किया गया है। कंपनी की ओर से इस बाइक में क्या खूबियां दी गई हैं और इसकी कीमत क्या है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
For Reference Only - फोटो : honda 2 wheelers
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जापानी दो पहिया वाहन निर्माता होंडा की भारतीय ईकाई ने देश में नई बाइक को लॉन्च कर दिया है। हम इस खबर में आपको बाइक की खूबियां, इंजन की जानकारी और बाइक की कीमत बता रहे हैं। साथ ही इसे किस सेगमेंट में लाया गया है। इसकी जानकारी भी इस खबर में दे रहे हैं।

विज्ञापन


लॉन्च हुई बाइक
होंडा मोटरसाइकिल इंडिया की ओर से भारतीय बाजार में नई बाइक एसपी 160 को लॉन्च किया गया है। बाइक को 160 सीसी के प्रीमियम सेगमेंट में लाया गया है। इस बाइक को रोजाना उपयोग में लाने के लिए कई तरह की खूबियों के साथ ऑफर किया गया है। बाइक को ज्यादा पावर और फीचर्स के साथ लाया गया है।

यह भी पढ़ें - Bike Care Tips: बाइक चलाते हुए करते हैं यह काम, तो हो सकता है बड़ा नुकसान, जानें कैसे बचें
विज्ञापन


कितना दमदार इंजन
बाइक में कंपनी की ओर से 160 सीसी का सिंगल सिलेंडर एयर कूल्ड इंजन के साथ लाया गया है। इसमें पीजीएम-एफआई तकनीक को भी दिया है। बाइक में खास तरह के वॉल्व के जरिए ज्यादा मात्रा में हवा पहुंचाई जाती है, जिससे इंजन को स्टार्ट करते समय ज्यादा हवा मिलती है। लंबे स्ट्रोक के कारण ज्यादा टॉर्क मिलता है।

यह भी पढ़ें- Bike Features: ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ आती हैं ये छह बेहतरीन बाइक्स, जानें कीमत और अन्य फीचर्स
विज्ञापन


कैसे हैं फीचर्स
बाइक में पैटल डिस्क ब्रेक दिए गए हैं, जिससे ब्रेकिंग बेहतर होती है। इसके साथ ही इसमें सिंगल चैनल एबीएस को दिया गया है। बाइक में रियर मोनो शॉक सस्पेंशन दिया गया है। साथ में इंजन स्टार्ट/स्टॉप स्विच, हजार्ड स्विच, एलईडी हैडलाइट, एलईडी टेल लाइट, 594 एमएम लंबी सीट, 177 एमएम का ग्राउंड क्लियरेंस, 1347 एमएम का लंबा व्हीलबेस, एडवांस डिजिटल मीटर जैसी खूबियों को दिया गया है।

यह भी पढ़ें - Fuel Additives: कार या बाइक में फ्यूल एडिटिव डालने के होते हैं फायदे और नुकसान, जानें सबकुछ

कितनी है कीमत
बाइक की कीमत की बात करें तो कंपनी की ओर से इसे सिंगल डिस्क और डबल डिस्क के विकल्प के साथ लॉन्च किया गया है। सिंगल डिस्क के साथ एसपी160 की एक्स शोरुम कीमत 1.17 लाख रुपये रखी गई है। डबल डिस्क वैरिएंट की एक्स शोरुम कीमत 1.22 लाख रुपये रखी गई है। बाइक को छह रंगों के विकल्प के साथ लॉन्च किया गया है।

यह भी पढ़ें - Best Electric Scooter: ओला, चेतक, एथर, आई क्यूब को खरीदना है बेहतर, या लें रिवर इंडी इलेक्ट्रिक स्कूटर

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें