फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahindra Thar EV: महिंद्रा थार ईवी कॉन्सेप्ट 15 अगस्त को होगी लॉन्च, देखें वीडियो

Sat, 05 Aug 2023 06:20 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Mahindra Thar EV Concept Teaser - फोटो : Mahindra
विज्ञापन
Mahindra and Mahindra (महिंद्रा एंड महिंद्रा) ने थार के इलेक्ट्रिक वर्जन का एक टीजर जारी किया है। इसका नाम Thar.e होगा और 15 अगस्त को दक्षिण अफ्रीका के केप टाउन में कॉन्सेप्ट फॉर्म में यह डेब्यू करेगी। जहां महिंद्रा 'फ्यूचरस्केप' नाम से एक कार्यक्रम की मेजबानी कर रही है, जहां निर्माता एक वैश्विक ट्रैक्टर प्लेटफॉर्म और एक पिक-अप ट्रक कॉन्सेप्ट को भी शोकेस करेगा।
विज्ञापन


Thar.e के बारे में अभी तक ज्यादा जानकारी नहीं है। हालांकि, यह उम्मीद की जा सकती है कि महिंद्रा या तो थार के मौजूदा प्लेटफॉर्म को फिर से तैयार करेगा ताकि इसका इस्तेमाल बैटरी और इलेक्ट्रिक मोटर्स को फिट करने के लिए किया जा सके। या वे Thar.e को एक बिल्कुल नए डेडिकेट्ड इलेक्ट्रिक स्केटबोर्ड प्लेटफॉर्म पर आधारित करेंगे। महिंद्रा के पास पहले से ही INGLO नाम का एक इलेक्ट्रिक प्लेटफॉर्म है जिस पर उसकी आनेवाली इलेक्ट्रिक एसयूवी आधारित होगी। 



मोटर
यह देखते हुए कि थार एक ऑफ-रोडर है और 4-व्हील ड्राइव के साथ आता है, महिंद्रा के लिए इसके इलेक्ट्रिक वर्जन को डुअल-मोटर सेटअप से लैस करना समझ में आता है, जहां एक मोटर फ्रंट एक्सल पर और दूसरी रियर एक्सल पर बैठती है। लेकिन सबसे अच्छी बात यह होगी कि एक उचित क्वाड-मोटर सेटअप बेहतर साबित होगा। इसका मतलब है कि ऑफ-रोडिंग के दौरान टॉर्क और ट्रैक्शन को व्यक्तिगत रूप से कंट्रोल करने के लिए हर पहिये की अपनी इलेक्ट्रिक मोटर होगी।
विज्ञापन


लुक और डिजाइन
टीजर में रियर टेल लैंप की झलक भी नजर आती है जिसका डिजाइन मौजूदा थार के जैसा है। यह एक स्क्वायर यूनिट है जिसके अंदर एक छोटा स्क्वायर है। इसे ध्यान में रखते हुए, यह उम्मीद की जा सकती है कि थार की मौजूदा डिजाइन लैंग्वेज ज्यादातर बरकरार रहेगी लेकिन इसमें कुछ बदलाव होंगे ताकि इसे Thar.e के रूप में एक अलग पहचाना मिल सके।

इसके अलावा, यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि महिंद्रा सिर्फ Thar.e का कॉन्सेप्ट वर्जन दिखा रहा है, इसलिए प्रॉडक्शन-स्पेक वर्जन अभी भी कुछ साल दूर है। कॉन्सेप्ट की बात करें तो, महिंद्रा एक पिक-अप ट्रक कॉन्सेप्ट भी प्रदर्शित करेगा, जिसके उस प्लेटफॉर्म पर आधारित होने की उम्मीद है जिसे स्कॉर्पियो एन और आगामी थार 5-डोर के लिए इस्तेमाल करेंगे। हालांकि पिक-अप ट्रक का प्रोडक्शन-स्पेक वर्जन कब लॉन्च होगा इसकी जानकारी भी सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें