फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Honda: होंडा पर अमेरिका में दायर हुआ मुकदमा, इंजन में गंभीर तकनीकी खामी का दावा

Fri, 01 Aug 2025 06:50 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अमेरिका में Honda (होंडा) के खिलाफ एक नया मुकदमा दर्ज हुआ है, जिसमें कंपनी पर आरोप लगाया गया है कि उसके Honda (होंडा) और Acura (एक्युरा) ब्रांड्स के टर्बोचार्ज्ड इंजन में गंभीर खामी है।
विज्ञापन
Honda Car - फोटो : Honda
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका में Honda (होंडा) के खिलाफ एक नया मुकदमा दर्ज हुआ है, जिसमें कंपनी पर आरोप लगाया गया है कि उसके Honda (होंडा) और Acura (एक्युरा) ब्रांड्स के टर्बोचार्ज्ड इंजन में गंभीर खामी है। यह मामला न सिर्फ होंडा कार मालिकों की चिंता बढ़ा रहा है, बल्कि कंपनी की भरोसेमंद छवि पर भी सवाल खड़े कर रहा है।
विज्ञापन


1.5 और 2.0-लीटर टर्बो इंजन पर सवाल
कैलिफोर्निया में दर्ज इस मुकदमे के मुताबिक, होंडा के कुछ 1.5-लीटर और 2.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड इंजन में जरूरत से ज्यादा गर्म होने और हेड गैस्केट फेल होने की समस्या देखी गई है। दावा किया गया है कि होंडा को इस तकनीकी खामी की जानकारी पहले से थी। लेकिन उसने ग्राहकों को इसके बारे में सूचित नहीं किया। 

यह भी पढ़ें - Honda Elevate Elite Pack: होंडा एलीवेट एलीट पैक 360-डिग्री कैमरा और एम्बिएंट लाइटिंग के साथ लॉन्च, नहीं बढ़ी कीमत
विज्ञापन

क्या है हेड गैस्केट की समस्या
मुकदमे में कहा गया है कि होंडा ने ऐसे टर्बो इंजन तैयार किए जो हाई कंप्रेशन और हीट को सही तरीके से झेल नहीं पाते। इन इंजनों में हेड गैस्केट टूटने की संभावना होती है। जब गैस्केट फेल हो जाता है, तो कूलेंट सिलेंडर हेड में चला जाता है। जिससे इंजन का तापमान नियंत्रित नहीं रह पाता और इंजन मिसफायर करने लगता है।

इसके अलावा अगर कूलेंट इंजन ऑयल से मिल जाए, तो तेल की गुणवत्ता खराब हो जाती है। जिससे इंजन में जंग और अत्यधिक घिसावट होती है। कई लोगों ने पूरी तरह से इंजन फेल होने और सड़क पर गाड़ी बंद हो जाने की शिकायत की है।

यह भी पढ़ें - Volvo XC60 Facelift: वोल्वो XC60 फेसलिफ्ट भारत में लॉन्च, पहले से ज्यादा स्टाइलिश और टेक्नोलॉजी से भरपूर, जानें कीमत

ग्राहकों के अनुभव और नुकसान
एक महिला ने बताया कि फरवरी 2023 में उसके 2018 मॉडल Honda Accord (होंडा एकॉर्ड) की हेड गैस्केट फेल हो गई थी। इससे कूलेंट सिलेंडर में लीक हुआ और मरम्मत में 1,397 डॉलर का खर्च आया। दो महीने बाद फिर से उसी सिलेंडर में कूलेंट मिला, और उसे फिर 1,216 डॉलर खर्च करने पड़े।

सरकारी एजेंसियों तक शिकायतें पहुंची
मुकदमे में यह भी बताया गया है कि पिछले कुछ वर्षों में नेशनल हाईवे ट्रैफिक सेफ्टी एडमिनिस्ट्रेशन (NHTSA) को इसी तरह की दर्जनों शिकायतें मिली हैं। जिनमें अधिकतर मामलों में हेड गैस्केट फेल होने की बात कही गई है।

यह भी पढ़ें - Trump Tariffs: ट्रंप के 25% टैरिफ लागू होने से भारतीय कंपनियों की मुश्किलें बढ़ीं, ऑटो कंपोनेंट निर्यात पर असर 

कानूनी कार्रवाई और ट्रायल की मांग
छह ग्राहकों की तरफ से दायर यह मुकदमा अब जूरी ट्रायल की मांग कर रहा है। जिससे होंडा को इस संभावित बड़ी गड़बड़ी के लिए जिम्मेदार ठहराया जा सके। वकीलों का मानना है कि यह कोई इक्का-दुक्का मामला नहीं, बल्कि एक बड़े पैमाने पर फैली खामी है।

यह भी पढ़ें - 2025 Yamaha MT-15 V2.0: नई यामाहा एमटी-15 नए फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें कीमत और क्या हुए बदलाव
विज्ञापन

किन मॉडल्स को माना गया प्रभावित
मुकदमे में जिन मॉडलों को इस खामी से प्रभावित माना गया है, वे हैं:
  • 2018–2022 Honda Accord
  • 2016–2022 Honda Civic
  • 2017–2022 Honda CR-V
  • 2021–2022 Acura RDX
  • 2019–2022 Acura TLX
यह भी पढ़ें - Ather 450S: एथर 450S का नया वर्जन लॉन्च, अब मिलेगी 161 किमी की रेंज, जानें कीमत और फीचर्स
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें