होंडा एलिवेट और अमेज सीएनजी: अहम डिटेल्स
होंडा का कहना है कि इन गाड़ियों में जो सीएनजी किट लगाई जा रही हैं, वे सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त हैं। लेकिन ध्यान दें कि इन गाड़ियों को ऑनलाइन बुक नहीं किया जा सकता। अगर आपको सीएनजी वर्जन चाहिए, तो आपको सीधे डीलरशिप पर जाना होगा और वहीं से बुकिंग करानी होगी।
यह भी पढ़ें - 2025 Kawasaki Eliminator: 2025 कावासाकी एलिमिनेटर बाइक लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
इंजन पावर और गियरबॉक्स
एक और जरूरी बात, होंडा एलिवेट और अमेज का सीएनजी वर्जन सिर्फ मैनुअल गियरबॉक्स के साथ ही मिलेगा। इंजन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। एलिवेट में वही 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन रहेगा और अमेज में 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन। हालांकि, कंपनी ने अब तक पावर और टॉर्क के आंकड़े नहीं बताए हैं। लेकिन ये तय है कि सीएनजी पर चलाते समय थोड़ा बहुत पावर में फर्क महसूस होगा।
यह भी पढ़ें - 2025 Kawasaki Ninja 650 KRT: भारत में लॉन्च हुई 2025 निंजा 650 केआरटी एडिशन, जानें कीमत और खूबियां
डिजाइन और फीचर्स में कोई बड़ा बदलाव नहीं
गाड़ियों का एक्सटीरियर और इंटीरियर लगभग वैसा ही रहेगा जैसा पेट्रोल वर्जन में है। बस एक छोटा सा बदलाव होगा, एक स्विच मिलेगा जिससे पेट्रोल और सीएनजी मोड के बीच टॉगल किया जा सकेगा, और बूट में एक सीएनजी टैंक फिट किया जाएगा। इसका मतलब है कि कार के डिक्की स्पेस में थोड़ी कमी आएगी, लेकिन बदले में आपको ज्यादा क्लीन और एफिशिएंट फ्यूल मिलेगा।
यह भी पढ़ें - 2025 Skoda Kodiaq: भारत में लॉन्च हुई नई स्कोडा कोडियाक, फॉर्च्यूनर को देगी टक्कर, जानें कीमत और फीचर्स
कीमत का अब तक नहीं हुआ खुलासा
होंडा ने फिलहाल इन सीएनजी वेरिएंट्स की कीमतों का एलान नहीं किया है। बाजार में होंडा एलिवेट का मुकाबला ह्यूंदै क्रेटा और महिंद्रा स्कॉर्पियो जैसे मॉडल्स से है। वहीं, होंडा अमेज का सामना मारुति सुजुकी डिजायर, टाटा टिगोर और ह्यूंदै ऑरा जैसी गाड़ियों से होगा, जो पहले से ही सीएनजी ऑप्शन के साथ आती हैं।
यह भी पढ़ें - Highways: नितिन गडकरी ने कहा- भारत का लक्ष्य प्रतिदिन 100 किमी राजमार्ग बनाना है, भौतिक टोल प्लाजा हटाए जाएंगे
यह भी पढ़ें - Car AC Gas: क्या आपकी कार की एसी ठंडी हवा नहीं दे रही? जानिए कौन सी गैस है इसके लिए सही