फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ा कदम: होंडा मोटर इलेक्ट्रिक वाहनों पर 40 अरब डॉलर करेगी निवेश, 2030 तक लाएगी 30 ईवी मॉडल

Tue, 12 Apr 2022 10:35 AM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जापानी की दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी Honda Motor (होंडा मोटर) अगले दशक में इलेक्ट्रिक वाहनों के बढ़ते बाजार के मद्देनजर 5 ट्रिलियन येन (40 अरब डॉलर) (करीब 30 अरब 40 खरब रुपये) का निवेश करेगी।
विज्ञापन
Honda E Electric car - फोटो : For Reference Only
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जापानी की दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी Honda Motor (होंडा मोटर) अगले दशक में इलेक्ट्रिक वाहनों के बढ़ते बाजार के मद्देनजर 5 ट्रिलियन येन (40 अरब डॉलर) (करीब 30 अरब 40 खरब रुपये) का निवेश करेगी। क्योंकि होंडा मोटर नेक्स्ट जेनरेशन की इलेक्ट्रिक कारों की ओर ठोस योजनाओं के साथ बड़े कदम उठाना चाहती है। कंपनी वर्ष 2030 तक 30 ईवी मॉडल लॉन्च करेगी, जिसमें सालाना 20 लाख से ज्यादा वाहनों का उत्पादन होगा। 
विज्ञापन

होंडा अर्बन ईवी - फोटो : For Reference Only
होंडा साल 2024 में उत्पादन शुरू करने के उद्देश्य से ऑल सॉलिड बैटरी के उत्पादन के लिए एक प्रदर्शन लाइन भी बनाएगी। कंपनी ने पिछले साल जून में अपनी योजनाओं के बारे में पहले ही बता दिया है कि वह गैसोलीन से चलने वाली कारों की बिक्री को साल 2040 तक पूरी तरह से बंद कर देगी। इस एलान के साथ होंडा मोटर सार्वजनिक रूप से ऐसा कहने वाली जापान की पहली वाहन निर्माता कंपनी बन गई है। 

Electric Car - फोटो : Pexels
तब से, बाद के महीनों में, कंपनी के नव नियुक्त सीईओ तोशीहिरो मिबे ने कंपनी के इलेक्ट्रिक सेगमेंट में आगे बढ़ने की योजनाओं पर जोर दिया है। इलेक्ट्रिक वाहन सेगमेंट काफी तेजी से प्रतिस्पर्धी बन गया है। योजना के एक हिस्से के रूप में, होंडा दुनिया के सबसे बड़े ईवी बाजार चीन पर दोहरी मार कर रही है।
 

Electric Vehicle - फोटो : Pixabay
पिछले साल अक्तूबर में, होंडा ने चीन में अपनी e:N Series (ई: एन सीरीज) के तहत पांच साल के भीतर 10 ईवी लॉन्च करने की योजना की घोषणा की थी। जिनमें से दो मॉडल की बिक्री इस साल शुरू होने वाली है। इसके अलावा ऑटोमोबाइल दिग्गज ने संकल्प किया है कि साल 2030 के बाद चीन में पेश किए जाने वाले सभी मॉडल इलेक्ट्रिक होंगे। इसने देश में कई डेडिकेटेड ईवी उत्पादन प्लांट की योजना का एलान किया है।

Sony Vision-S concept EV - फोटो : For Reference Only
कंपनी इलेक्ट्रिक ट्रांजिशन की अपनी यात्रा में गठजोड़ बनाने पर भी विचार कर रही है। पिछले महीने, होंडा ने ईवी विकसित करने के लिए तकनीकी दिग्गज सोनी के साथ साझेदारी की घोषणा की जो 2025 से बाजार में आ जाएगी। होंडा की मैन्युफेक्चरिंग क्षमता और सोनी के मनोरंजन और सेंसर टेक्नोलॉजी साथ मिलकर बाजार में सफलता के झंडे गाड़ सकती है।
 
विज्ञापन

General Motors Flint Assembly Plant in Flint, Michigan - फोटो : General Motors
इस महीने की शुरुआत में, होंडा ने प्रमुख वैश्विक बाजारों में संयुक्त रूप से किफायती ईवी विकसित करने के लिए जनरल मोटर्स कंपनी के साथ पार्टनरशिप की है। साथ ही, होंडा ईवी बैटरी उत्पादन के लिए एक अन्य कंपनी के साथ एक जॉइन्ट वेंचर बनाने की संभावना भी तलाश रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें