इंजन छोटा लेकिन दमदार
CB750 Hornet में 755cc का पैरलल-ट्विन इंजन मिलता है। जबकि इसके बड़े मॉडल CB1000 में 1000cc का इनलाइन-4 इंजन है। ये इंजन 270-डिग्री क्रैंक एंगल के साथ आता है, जो इसे एक खास एग्जॉस्ट साउंड और स्मूद परफॉर्मेंस देता है। यह इंजन 9,500 rpm पर 90.6 bhp की पावर और 7,250 rpm पर 75 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। गियरबॉक्स 6-स्पीड है, जिसमें स्लिपर क्लच की सुविधा भी मिलती है, जिससे डाउनशिफ्टिंग स्मूद हो जाती है। हालांकि, इसमें CB1000 की तरह बाय-डायरेक्शनल क्विकशिफ्टर नहीं दिया गया है। इस बाइक की टॉप स्पीड 205 किमी प्रति घंटा है, जो इसे सिटी और हाईवे दोनों के लिए शानदार बनाती है।
यह भी पढ़ें - Xiaomi YU7: शाओमी YU7 इलेक्ट्रिक एसयूवी का हुआ ग्लोबल डेब्यू, मिलती है 835 किमी की जबरदस्त रेंज
सस्पेंशन और ब्रेकिंग सेटअप
इस बाइक के फ्रंट में 41 मिमी के शोवा सेपरेट फंक्शन बिग पिस्टन अपसाइड डाउन फोर्क्स दिए गए हैं और पीछे की तरफ 5-स्टेप एडजस्टेबल प्रीलोड शॉक मिलता है। ब्रेकिंग सिस्टम की बात करें तो इसमें सामने की ओर दो 296 मिमी डिस्क और चार-पिस्टन निसिन कैलिपर दिए गए हैं, जबकि पीछे एक 240 मिमी डिस्क दी गई है। सेफ्टी के लिए इसमें डुअल-चैनल ABS भी शामिल है।
यह भी पढ़ें - EV: यूरोप में पहली बार टेस्ला से आगे निकली चीन की बीवाईडी, जानें ईवी की दुनिया में क्या हैं इसके मायने
Honda CB1000 Hornet SP
- फोटो : HMSI
फीचर्स में भी नहीं है कोई समझौता
CB750 Hornet में चार राइडिंग मोड दिए गए हैं - Sport (स्पोर्ट), Standard (स्टैंडर्ड), Rain (रेन) और एक कस्टम यूजर मोड। इसके अलावा इसमें होंडा सेलेक्टेबल टॉर्क कंट्रोल सिस्टम (ट्रैक्शन-कंट्रोल) भी मौजूद है, जो तीन अलग-अलग लेवल में सेट किया जा सकता है। बाइक में 5 इंच की फुल-कलर TFT स्क्रीन है, जिसमें स्मार्टफोन कनेक्टिविटी का ऑप्शन भी दिया गया है। यानी टेक्नोलॉजी के मामले में भी यह बाइक काफी एडवांस है।
यह भी पढ़ें - Vehicle Safety: ग्लोबल और लैटिन NCAP की मांग, दुनियाभर में गाड़ियों पर सेफ्टी लेबल लगाना हो अनिवार्य, जानें वजह
कलर ऑप्शन और लुक्स
भारत में यह बाइक दो कलर ऑप्शन मैट पर्ल ग्लेयर व्हाइट और मैट बैलिस्टिक ब्लैक मेटैलिक में मिलेगी। दोनों ही रंग इसे स्टाइलिश और अग्रेसिव लुक देते हैं, खासकर स्ट्रीट-राइडर्स के लिए।
यह भी पढ़ें - KTM: केटीएम में बड़ी हिस्सेदारी लेने की तैयारी में बजाज, करीब 7,200 करोड़ रुपये का कर्ज पैकेज तैयार, आधिकारिक बयान जारी
वजन, सीट हाइट और आरामदायक राइडिंग
CB750 Hornet का वजन 192 किलो है, जो इसे हल्का और हैंडलिंग में आसान बनाता है। इसकी सीट हाइट 795 मिमी है, जो ज़्यादातर राइडर्स के लिए एकदम परफेक्ट मानी जाती है, खासकर भारतीय राइडिंग कंडीशन में।
यह भी पढ़ें - 2025 Kawasaki Versys-X 300: नई 2025 कावासाकी वर्सेस-एक्स 300 भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Honda CB1000 Hornet SP
- फोटो : HMSI
किससे होगा मुकाबला?
भारत में CB750 Hornet का सीधा मुकाबला Kawasaki Ninja Z650 (कावासाकी निंजा जेड650) और Triumph Trident 660 (ट्रायम्फ ट्राइडेंट 660) से होगा। ये दोनों ही बाइक्स पहले से बाजार में मौजूद हैं और इस सेगमेंट में अच्छी पकड़ बना चुकी हैं।
यह भी पढ़ें - 2025 Tata Altroz Facelift: 2025 टाटा अल्ट्रोज फेसलिफ्ट लॉन्च, जानें कीमत, फीचर्स और क्या हुए बदलाव
यह भी पढ़ें - Hill Driving: पहाड़ी रास्तों पर ड्राइविंग होती है खूबसूरत लेकिन चुनौतीपूर्ण, इन पांच जरूरी बातों को बिल्कुल न करें नजरअंदाज