दोनों बाइक में मिलती है अग्रेसिव स्टाइलिंग
- फोटो : अमर उजाला
Honda CB125 Hornet Vs Hero Xtreme 125R: चेसिस और सस्पेंशन
दोनों बाइक्स डायमंड-टाइप फ्रेम पर बनी हैं, लेकिन CB125 Hornet में इस सेगमेंट में पहली बार गोल्डन यूएसडी (Upside Down) फोर्क्स दिए गए हैं, जो इसे प्रीमियम लुक और बेहतर स्टेबिलिटी देते हैं। पीछे की ओर 5-स्टेप एडजस्टेबल मोनो-शॉक दिया गया है।
दूसरी ओर, Hero Xtreme 125R में 37 mm के टेलीस्कोपिक फोर्क्स और 7-स्टेप एडजस्टेबल मोनो-शॉक मिलता है। हालांकि इसका रियर सस्पेंशन ज्यादा कस्टमाइजेबल है, लेकिन फ्रंट में CB125 Hornet बेहतर टेक्नोलॉजी ऑफर करती है।
Honda CB125 Hornet Vs Hero Xtreme 125R: ब्रेक्स और टायर्स
CB125 Hornet में आगे 240 mm का डिस्क ब्रेक और पीछे 130 mm का ड्रम ब्रेक दिया गया है, जिसमें सिंगल-चैनल ABS भी मिलता है। Hero Xtreme 125R दो वेरिएंट में आती है - एक में 240 mm डिस्क ब्रेक (CBS) और दूसरे में 276 mm डिस्क ब्रेक एबीएस (ABS) के साथ मिलता है, दोनों में पीछे 130 mm ड्रम ब्रेक मिलता है।
यह भी पढ़ें: Honda Shine 100 और Shine 100 DX में क्या है फर्क? जानिए आपको कौन सी बाइक खरीदनी चाहिए
टायर साइज की बात करें तो, CB125 Hornet के फ्रंट में 80/100-17 और रियर में 110/80-17 टायर मिलते हैं। वहीं, Xtreme 125R में इससे चौड़े 90/90-17 (फ्रंट) और 120/80-17 (रियर) टायर्स मिलते हैं, जो रोड ग्रिप और स्टेबिलिटी के लिहाज से बेहतर हैं।
Honda CB125 Hornet Vs Hero Xtreme 125R: फीचर्स और कनेक्टिविटी
CB125 Hornet में फुल एलईडी लाइटिंग, 4.2-इंच TFT डिजिटल डिस्प्ले, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, Honda RoadSync एप सपोर्ट, यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट, इंजन स्टार्ट-स्टॉप स्विच और साइड-स्टैंड इंजन कट-ऑफ जैसे फीचर्स मिलते हैं।
Hero Xtreme 125R में ब्लूटूथ-सपोर्टेड नेगेटिव LCD डिस्प्ले मिलता है, लेकिन इसमें एप-बेस्ड कनेक्टिविटी नहीं मिलती। दोनों बाइक्स में डिजिटल कंसोल और सिंगल-चैनल ABS कॉमन फीचर्स हैं।