जापानी कार कंपनी होंडा की ओर से देशभर में अपनी कारों पर बेहतरीन डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि कंपनी की ओर से जुलाई महीने में किस कार पर कितना डिस्काउंट दिया जा रहा है।
होंडा अमेज
होंडा की कॉम्पैक्ट सेडान अमेज पर कंपनी जुलाई 2023 में 21000 रुपये का अधिकतम डिस्काउंट दे रही है। कंपनी की ओर से इस कार की 2023 में बनी यूनिट्स पर ही डिस्काउंट मिल रहा है। कैश डिस्कांउट के तौर पर 10 हजार रुपये या एफओसी एक्सेसरीज पर 12296 रुपये का डिस्काउंट दे रही है। कस्टमर लॉयल्टी बोनस के तौर पर पांच हजार रुपये और कॉर्पोरेट डिस्काउंट में छह हजार रुपये की छूट दी जा रही है। होंडा की कॉम्पैक्ट सेडान कार की कीमत 7.05 लाख रुपये से शुरू हो जाती है।
यह भी पढ़ें -
Car Care Tips: जरूरत से ज्यादा धुआं फेंक रही है आपकी कार तो न हों परेशान, सिर्फ पांच पॉइंट में इसकी वजह
होंडा सिटी
पांचवीं पीढ़ी की सिटी को खरीदने पर कंपनी सबसे ज्यादा डिस्काउंट ऑफर कर रही है। इस पर अधिकतम 73000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। कैश डिस्काउंट के तौर पर 10 हजार रुपये या एफओसी एक्सेसरीज पर 10946, कार एक्सचेंज पर 10 हजार रुपये बोनस के साथ ही अगर होंडा की कार एक्सचेंज करते हैं तो 20 हजार रुपये का बोनस, कस्टमर लॉयल्टी बोनस के तौर पर पांच हजार रुपये, कॉर्पोरेट डिस्कांउट में आठ हजार रुपये मिल रहे हैं। इसके साथ ही कंपनी स्पेशल कॉर्पोरेट डिस्काउंट के तौर पर 20 हजार रुपये का डिस्काउंट भी दे रही है। होंडा सिटी की पांचवीं पीढ़ी की एक्स शोरुम कीमत की शुरूआत 11.57 लाख रुपये से हो जाती है।
यह भी पढ़ें -
Budget Cars: इन नौ सस्ती कारों में मिलता है बेहतरीन ग्राउंड क्लियरेंस, जानें इससे क्या होता है फायदा?
होंडा सिटी हाईब्रिड
होंडा की ओर से सिटी के हाइब्रिड वैरिएंट पर जुलाई महीने में किसी भी तरह का कोई डिस्काउंट ऑफर नहीं दिया जा रहा है। वहीं कंपनी ने अपनी नई एसयूवी एलिवेट के लिए बुकिंग शुरू कर दी है। सितंबर महीने में कंपनी इस नई एसयवी को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर सकती है।
यह भी पढ़ें -
Faulty Spark Plug: अगर कार में स्पार्क प्लग हो जाए खराब, होने लगते हैं ये चार बदलाव, कभी ना करें नजरअंदाज