नए कलर और डिजाइन से मिली ताजगी
नई Hero Xtreme 125R (हीरो एक्सट्रीम 125R) में पहले जैसा स्पोर्टी डिजाइन बरकरार रखा गया है। लेकिन कंपनी ने इसमें तीन नए पेंट स्कीम्स पेश की हैं। जिसमें ब्लैक पर्ल रेड, ब्लैक मैटशैडो ग्रे, और ब्लैक लीफ ग्रीन जैसे रंग शामिल हैं। इन कलर ऑप्शन्स के साथ नए ग्राफिक्स भी दिए गए हैं, जिससे बाइक का लुक पहले से ज्यादा स्टाइलिश और प्रीमियम नजर आता है।
यह भी पढ़ें - Road Safety: गुरुग्राम में ट्रैफिक का नया डिजिटल समाधान, गूगल मैप्स और पुलिस ने लॉन्च किया हाई-टेक नेविगेशन अलर्ट सिस्टम
अब मिलेगी Ride-by-Wire टेक्नोलॉजी
इस नए वेरिएंट में हीरो ने Ride-by-Wire (राइड बाय वायर) थ्रॉटल सिस्टम जोड़ा है। इसके साथ राइडर्स को अब तीन राइडिंग मोड्स पावर, रोड और इको का ऑप्शन मिलेगा। इन्हें कलर LCD स्क्रीन से कंट्रोल किया जा सकेगा, जो Glamour X (ग्लैमर एक्स) बाइक में भी मिलती है।
सबसे खास बात यह है कि यह अपनी श्रेणी की पहली बाइक है, जिसमें डुअल डिस्क ब्रेक्स और डुअल-चैनल ABS का फीचर दिया गया है। जिससे सेफ्टी और कंट्रोल दोनों बढ़ जाते हैं।
यह भी पढ़ें - Road Ministry: अब सर्विस रोड भी होंगी मेन हाईवे जितनी मजबूत, सड़क परिवहन मंत्रालय ने दिए नए निर्देश
इंजन और परफॉर्मेंस
हीरो Xtreme 125R में पहले जैसा ही 124.7cc सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है। यह इंजन 11.5 hp की पावर और 10.5 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है।
कंपनी ने इस बाइक को स्पोर्टी कम्यूटर सेगमेंट के लिए तैयार किया है, यानी रोजमर्रा के इस्तेमाल में स्पोर्टी फील देने वाली बाइक।
यह भी पढ़ें - Nitin Gadkari: IRC में बोले नितिन गडकरी- नए प्रयोगों से ही बनेगा नया भारत, नई तकनीक पर करें काम
किन बाइक्स से होगी टक्कर
हीरो की नई Xtreme 125R का मुकाबला अब सीधे TVS Raider (टीवीएस रेडर), Honda CB125 Hornet (होंडा सीबी125 हॉर्नेट), और Bajaj Pulsar N125 (बजाज पल्सर एन125) बाइक से होगा।
हालांकि, 1.04 लाख रुपये की कीमत पर यह अपनी श्रेणी की सबसे प्रीमियम और हाई-टेक बाइक बन जाती है। टीवीएस रेडर बाइक के टॉप वेरिएंट की तुलना में यह 9,000 रुपये महंगी है। लेकिन रेडर बाइक में न तो डुअल-चैनल ABS है और न ही राइड बाय वायर टेक्नोलॉजी।
यह भी पढ़ें - Super Formula: जापान की सुपर फॉर्मूला रेस भारत आ सकती है! जापानी प्रतिनिधि मंडल पहुंचा ग्रेटर नोएडा
यह भी पढ़ें - MINI Countryman SE All4: मिनी कंट्रीमैन एसई ऑल4 इलेक्ट्रिक लग्जरी एसयूवी लॉन्च भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स