Hero MotoCorp (हीरो मोटोकॉर्प) ने अपनी Xpulse 200T मोटरसाइकिल के BS6 वेरिएंट को भारत में लॉन्च कर दिया है। देश के सबसे बड़ा दोपहिया वाहन निर्माता ने इसके डिजाइन में कोई बदलाव नहीं किया है। कंपनी ने इस बाइक को सिर्फ कड़े उत्सर्जन मानकों वाले बीएस-6 इंजन के साथ उतारा है।
तीन कलर स्कीम
Hero Xpulse 200T बाइक कंपनी की Xpulse फैमिली का हिस्सा है। इस फैमिली में कंपनी की बेहद लोकप्रिय बाइक Xpulse 200 एडवेंचर टूअर भी शामिल है। और 200cc रेंज में Xtreme 200S फेयर्ड मोटरसाइकिल भी शुमार है। कंपनी ने नई 2021 Hero Xpulse 200T को तीन कलर स्कीम में पेश किया है। इसमें मैट शील्ड गोल्ड, पैंथर ब्लैक और स्पोर्ट्स रेड रंग शामिल हैं। इस बाइक में बहुत सारे फीचर्स मिलते हैं।
इंजन और पावर
नई अपडेटेड Hero Xpulse 200T मोटरसाइकिल में 199.6 cc, ऑयल-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर, फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन मिलता है। यह इंजन 8,500 rpm पर 17.8 bhp का पावर और 6,500 rpm पर 16.15 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। बाइक के पिछले मॉडल की बात करें तो बीएस-4 वर्जन 8,000 rpm पर 18.1 bhp का पावर और 6,500 rpm पर 17.1 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है।
फीचर्स
नई अपडेटेड बाइक के मैकेनिकल स्पेसिफिकेशंस में बदलाव किया गया है। लेकिन इसका स्टाइलिंग और लुक पिछले बीएस-4 वर्जन के जैसे ही हैं। XPulse 200T BS6 में एक एलईडी हेडलाइट और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन के साथ एक ब्लूटूथ से कनेक्ट होने वाला इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे फीचर्स मिलते हैं।
सस्पेंशन और ब्रेकिंग
बाइक के सस्पेंशन की बात करें तो इसमें फ्रंट में पारंपरिक टेलीस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और रियर में सात-स्टेप एडजस्टेबल रियर मोनो-शॉक दिया गया है। जबकि ब्रेकिंग के लिए दोनों पहियों में डिस्क ब्रेक मिलता है। बाइक में सुरक्षा के लिए सिंगल-चैनल ABS जैसा सेफ्टी फीचर मिलता है।
कीमत
Hero XPulse 200T BS6 की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 1,12,800 रुपये है। बाइक के अपडेटेड बीएस-6 मॉडल की कीमत में बीएस-4 मॉडल की तुलना में 17,300 रुपये का इजाफा हुआ है। बीएस-4 मॉडल की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 95,500 रुपये थी।