फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2025 Hero Xoom 110: कॉर्नर बेंडिंग लाइट, LCD डिस्प्ले… 53.4 Km की माइलेज! हीरो जूम को मिला इंजन अपडेट

Fri, 04 Jul 2025 01:35 PM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Hero MotoCorp ने अपनी स्पोर्टी 110cc स्कूटर Xoom 110 को OBD2B नॉर्म्स के अनुरूप अपडेट कर लॉन्च कर दिया है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 80 हजार रुपये से कम रखी गई है। कंपनी ने इसके साथ ही बेस LX वेरिएंट को बंद कर दिया है।
विज्ञापन
Hero Xoom 110 - फोटो : Hero MotoCorp
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हीरो मोटोकॉर्प ने अपनी लोकप्रिय स्कूटर Xoom 110 का OBD2B कम्प्लायंट वर्जन भारतीय बाजार में चुपचाप लॉन्च कर दिया है। दिल्ली में इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 80 हजार रुपये से कम रखी गई है। इस अपडेट के साथ स्कूटर के डिजाइन या फीचर्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है। हालांकि, कंपनी ने इस मौके पर इसका बेस वेरिएंट LX बंद कर दिया है।
विज्ञापन


Xoom 110 अब तीन वेरिएंट- VX, ZX और Combat एडिशन में उपलब्ध है। कंपनी ने इन वेरिएंट्स में अलग-अलग रंग विकल्प दिए हैं।

i3S तकनीक से लैस इंजन
इंजन की बात करें तो Xoom 110 पहले से 110.9cc एयर-कूल्ड सिंगल सिलेंडर इंजन में आ रहा है। यह इंजन 7,250rpm पर 8.15PS की पावर और 5,750rpm पर 8.70Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इस इंजन से साथ हीरो की पेटेंटेड i3S (Idle Stop-Start System) तकनीक दी गई है, जिससे स्कूटर का माइलेज बढ़ाने में मदद मिलती है। ट्रैफिक में रुकने पर इंजन खुद-ब-खुद बंद हो जाता है और हल्का सा थ्रॉटल देने पर दोबारा स्टार्ट हो जाता है।

यह भी पढ़ें: दिल्ली में लॉन्च हुई देश की पहली गियर वाली इलेक्ट्रिक बाइक, रेंज 172 किलोमीटर
विज्ञापन


सेफ्टी का रखा गया है ध्यान
सस्पेंशन के लिए फ्रंट में टेलीस्कोपिक फोर्क और रियर में शॉक एब्जॉर्बर दिया गया है। ZX वेरिएंट में फ्रंट 190mm डिस्क ब्रेक मिलता है, जबकि VX वेरिएंट में 130mm का ड्रम ब्रेक मौजूद है। सभी वेरिएंट्स में पीछे की ओर 130mm का ड्रम ब्रेक दिया गया है। Xoom 110 में फ्रंट में 90-सेक्शन और रियर में 100-सेक्शन टायर दिए गए हैं। वहीं अलॉय व्हील्स का साइज 12-इंच का है।

फीचर्स भी हैं शानदार
फीचर्स की बात करें तो स्कूटर में फुल LED लाइटिंग, यूएसबी चार्जर, बूट लाइट और LCD डिजिटल कंसोल दिया गया है। खास बात यह है कि ZX और Combat एडिशन में कॉर्नर बेंडिंग लाइट्स मिलती हैं जो स्कूटर के झुकाव के अनुसार चालू होती हैं। इसके अलावा ब्लूटूथ कनेक्टिविटी कनेक्टिविटी भी इन्हीं दो वेरिएंट्स में उपलब्ध है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: 100 साल पुरानी विंटेज कारें चलें तो ठीक, लेकिन आम गाड़ियां 15 साल में ही स्क्रैप, ऐसा क्यों?

भारतीय बाजार में 2025 Hero Xoom 110 का मुकाबला Honda Dio 110, Honda Activa 110 और TVS Jupiter जैसे लोकप्रिय स्कूटरों से होगा। Xoom को स्टाइलिंग, माइलेज, और राइडिंग डायनैमिक्स के मामले में बढ़त मिलती है, लेकिन क्वालिटी, फिनिश और रिफाइनमेंट के लिहाज से इसमें सुधार की गुंजाइश है।

यह भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला! सड़क पर खुद की गलती से हुआ नुकसान, तो अब नहीं मिलेगा मुआवजा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें