फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Electric Vehicles: हीरो मोटोकॉर्प और भारत पेट्रोलियम ने की साझेदारी, देश को मिलकर करेंगे इलेक्ट्रिफाई

Tue, 22 Feb 2022 05:48 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दुनिया की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Hero MotoCorp (हीरो मोटोकॉर्प) और 'महारत्न' एवं फॉर्च्यून ग्लोबल 500 कंपनी भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) ने मंगलवार को अपनी साझेदारी का एलान किया।
विज्ञापन
Hero MotoCorp - फोटो : Hero MotoCorp (For Reference Only)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोटरसाइकिल और स्कूटर बनाने में दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी Hero MotoCorp (हीरो मोटोकॉर्प) और 'महारत्न' एवं फॉर्च्यून ग्लोबल 500 कंपनी Bharat Petroleum Corporation Limited (BPCL), भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) ने मंगलवार को अपनी साझेदारी का एलान किया। दोनों कंपनियों ने देशभर में टू-व्हीलर इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) के लिए चार्जिंग का बुनियादी ढांचा स्थापित करने के लिए सहयोग किया गया है। इस बड़े कदम से भारत को इलेक्ट्रिफाई करने की दिशा में बड़ी कामयाबी मिलने में मदद करेगी। 
विज्ञापन


"परिवहन का भविष्य बनने" के अपने दृष्टिकोण के अनुरूप और ईवी की बढ़ोतरी का संचालन करने के अपने लक्ष्य के साथ, हीरो मोटोकॉर्प पहला ऑटोमोटिव ओईएम बन गया है, जिसने सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी अंडरटेकिंग (पीएसयू) के साथ गठजोड़ किया है, ताकि पूरे भारत में चार्जिंग का बुनियादी ढांचा स्थापित किया जा सके। 

Dr. Pawan Munjal Chairman and CEO of Hero MotoCorp with Actor Shah Rukh Khan at unveiling of company’s 100 millionth motorcycle - फोटो : Hero MotoCorp (For Reference Only)
हीरो मोटोकॉर्प के इरादे
हीरो मोटोकॉर्प के चेयरमैन एवं सीईओ, डॉ. पवन मुंजाल ने कहा, "हीरो मोटोकॉर्प हमेशा से उद्योग को आगे बढ़ाने और भविष्य के लिए उसका नेतृत्व करने में अग्रणी रहा है। एक बार फिर, ऑटोमोटिव और मोबिलिटी सेक्टर्स विकास के लिए तैयार हैं, हम इसका नेतृत्व करने के लिए रणनीतिक कदम उठा रहे हैं। बिजनेस के कार्बनिक एवं अकार्बनिक विस्तार के लिए हमारे प्रयासों के जरिए हम मोबिलिटी के उभरते रुझानों को तेजी से आगे बढ़ाने के लिए तैयार हैं।" 

उन्होंने कहा, "हीरो मोटोकॉर्प के वैश्विक परितंत्र में स्थायित्व हमेशा से वृद्धि का महत्वपूर्ण स्तंभ रहा है। अब "परिवहन का भविष्य बनने" के अपने सपने के साथ हम ऐसी तकनीकों और समाधानों की दिशा में अपनी पहलों को आक्रामक तरीके से आगे बढ़ा रहे हैं, जो सभी लोगों, समाजों और उद्योगों को हमारे ग्रह के पर्यावरण सम्बंधी लक्ष्यों में योगदान देने के लिए मजबूत बनाएंगे। 

EV Charging Stations - फोटो : iStock
मुंजाल ने कहा, "विश्व-स्तरीय, तकनीक-चालित, स्थायित्वपूर्ण और उभरते परिवहन समाधान विकसित करने के अलावा हम एक मजबूत ईवी परितंत्र बनाने और ग्राहकों के लिए सबसे उन्नत सेवाओं की पेशकश करने के लिए उल्लेखनीय प्रयास कर रहे हैं। ग्राहक के लिए ऊर्जा समाधानों में पहले से अग्रणी बीपीसीएल के साथ भागीदारी ईवी सेगमेंट और उसके ग्राहकों के लिए फायदेमंद होगी। इस गठजोड़ से भविष्य में संपदा आवंटन और विस्तार के अवसर भी खुलेंगे।" 

EV Charging Stations - फोटो : iStok
पहले चरण में 9 शहरों में चार्जिंग स्टेशन
पहले चरण में चार्जिंग स्टेशंस दिल्ली और बेंगलुरू से शुरू होकर नौ शहरों में स्थापित किए जाएंगे। इसके बाद चार्जिंग स्टेशनों की संख्या बढ़ाने के लक्ष्य के साथ, देशभर में नेटवर्क का विस्तार किया जाएगा। 

हीरो मोटोकॉर्प जल्दी ही इन दो शहरों में बुनियादी ढांचे का विकास शुरू करेगा। हर चार्जिंग स्टेशन पर डीसी और एसी चार्जर्स समेत कई चार्जिंग पॉइंट्स होंगे, जो सभी टू-व्हीलर ईवी के इस्तेमाल के लिए उपलब्ध होंगे।

यूजर को चार्जिंग से मिलने वाला पूरा अनुभव हीरो मोटोकॉर्प की एक मोबाइल-ऐप से नियंत्रित होगा और इसमें लेन-देन का तरीका नगदरहित होगा। 

Bharat Petroleum Corporation Limited - फोटो : For Reference Only
भारत पेट्रोलियम का वादा
भारत पेट्रोलियम स्थायित्वपूर्ण वृद्धि के लिए नए कारोबारी वर्गों पर अपना फोकस बढ़ा रहा है। इसने सितंबर 2021 में घोषणा की थी कि यह ईंधन भराने के कई विकल्प मुहैया कराने के लिए 7,000 पारंपरिक रिटेल दुकानों को एनर्जी स्टेशनों में बदल रहा है, जिसमें मध्यम से लेकर लंबी अवधि में ईवी चार्जिंग की सुविधा भी शामिल होगी। 

यह दोनों बड़ी कंपनियाँ पहले तो मौजूदा देशव्यापी एनर्जी स्टेशन के नेटवर्क में चार्जिंग का एक भौतिक बुनियादी ढांचा स्थापित करेंगी और फिर ईवी के इकोसिस्टम और संबद्ध व्यवसाय प्रभागों में ज्यादा तालमेल बैठाने के लिए अपने गठजोड़ का विस्तार कर सकती हैं। इस तरह पूरे कस्टमर लाइफ साइकिल (ग्राहक जीवन चक्र) में संभावनाएं पैदा होंगी। 

बीपीसीएल - फोटो : twitter: @BPCLimited
भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर, अरुण कुमार सिंह ने कहा, "भारत पेट्रोलियम हमेशा से ऊर्जा के क्षेत्र में उपभोक्ताओं को परिवहन सम्बंधी अभिनव समाधान प्रदान करने में आगे रहा है। पिछली शताब्दी के समापन पर ग्राहकों के लिए लॉन्च हुए हमारे वादे 'प्योर फॉर श्योर' ने बिक्री में उपभोक्ता के भरोसे और पारदर्शिता को बिलकुल नया आयाम दिया है और हमारे द्वारा व्यापक आधार पर डिजिटल को अपनाए जाने से सुविधा और निजीकरण में नए आयाम जुड़े हैं, जिससे ग्राहक के साथ हमारे जुड़ने की प्रक्रिया समृद्ध हुई है। अब हम एनर्जी ट्रांजिशन के रोमांचक चरण में आ रहे हैं, इसलिए बीपीसीएल देश में स्वच्छ ऊर्जा की बढ़त को गति देने में आगे रहेगा और अपने इस प्रयास में ईवी चार्जिंग को आगे रखते हुए देशभर में 7000 एनर्जी स्टेशनों का एक नेटवर्क बनाएगा। 
विज्ञापन

Electric Scooter - फोटो : For Reference Only
भारत में निजी परिवहन मुख्य रूप से टू-व्हीलर्स द्वारा होता है, जो हमारे मूल्यवान ग्राहक आधार का सबसे बड़ा हिस्सा हैं और टू-व्हीलर सेगमेंट इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स को अपनाने की शुरूआत करने वालों में शामिल है। टू-व्हीलर उद्योग के वैश्विक अग्रणी और नवाचार की लगन रखने वाले हीरो मोटोकॉर्प के साथ हमारा गठजोड़ हमारे एनर्जी स्टेशनों और ईवी सेक्टर में नए-नए समाधानों के एक रोमांचक भविष्य के लिए हमारे ग्राहकों के लिए श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ ईवी चार्जिंग समाधानों के युग के आरंभ में बेहद रणनीतिक कदम है।"

भारत पेट्रोलियम के एनर्जी स्टेशनों का विशाल नेटवर्क भी परिचालन और सेवाओं का दायरा बढ़ाने के तेज अवसर प्रदान करेगा। कंपनियाँ बनाए गए गेटवेज का इस्तेमाल ईवी का एक मजबूत परितंत्र बनाने में अतिरिक्त निवेश के लिए कर सकती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें