फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hero Maestro Edge 110: फेस्टिव सीजन में नए कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च हुआ यह लोकप्रिय स्कूटर, जानें कीमत

Sat, 23 Oct 2021 05:38 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

देश की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Hero Motocorp (हीरो मोटोकॉर्प) ने त्योहारी सीजन के मौके पर अपने लोकप्रिय स्कूटर Maestro Edge 110 (मेस्ट्रो एज 110) को नई स्पेशल कलर स्कीम में लॉन्च किया है।
विज्ञापन
Hero Maestro Edge 110 - फोटो : Hero
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Hero Motocorp (हीरो मोटोकॉर्प) ने त्योहारी सीजन के मौके पर अपने लोकप्रिय स्कूटर Maestro Edge 110 (मेस्ट्रो एज 110) को नई स्पेशल कलर स्कीम में लॉन्च करने का एलान किया है। स्कूटर पर नए पेश किए गए कलर ऑप्शन का नाम 'स्कारलेट रेड' है, जो तीन अलग-अलग रंगों के मिश्रण के साथ आता है।
विज्ञापन


कैसा है नया लुक और रंग
स्कूटर के फ्रंट में लाल रंग को प्रमुखता से रखा गया है। इसके साथ ही स्कूटर के साइड और रियर बॉडी पैनल पर गहरे भूरे रंग को देखा जा सकता है।

इसके अलावा, स्कूटर के साइड बॉडी पर नीले रंग की पट्टी भी लगाई गई है। नए रंग के इस्तेमाल से Maestro Edge 110 पहले की तुलना में और भी आकर्षक हो गया है। रंगों के नए विकल्प की शुरुआत के साथ, Maestro Edge 110 अब कुल आठ रंगों में उपलब्ध है।

इंजन और पावर
नए रंगों में नए लुक के अलावा, स्कूटर के बाकी डिटेल्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है। Maestro Edge 110 स्कूटर में पहले की तरह 110cc, एयर-कूल्ड इंजन मिलता है। यह इंजन 8.15 bhp का अधिकतम पावर और 8.75 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है।
विज्ञापन


ब्रेकिंग और सस्पेंशन
ब्रेकिंग और सस्पेंशन की बात करें तो Maestro Edge 110 के फ्रंट में टेलिस्कोपिक सस्पेंशन मिलता है, जबकि रियर में स्प्रिंग-लोडेड हाइड्रोलिक डैम्पर के साथ यूनिट स्विंग का इस्तेमाल किया गया है। स्कूटर के फ्रंट और रियर दोनों में अलॉय व्हील्स मिलते हैं। जबकि सामने का पहिया 12 इंच का है और रियर में 10 इंच के अलॉय व्हील्स मिलता है। इस स्कूटर में एक इंटीग्रेटेड ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है।

कितनी है कीमत
नई Hero Maestro Edge 110 को तीन वेरिएंट्स में पेश किया गया है। इन वेरिएंट्स की कीमत 65,900 से शुरू होती है और 100 मिलियन एडिशन की कीमत 66,900 रुपये है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें