5 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट
यह स्कीम सिर्फ ऑनलाइन बुकिंग करने पर ही मिलेगी। हीरो इलेक्ट्रिक स्कूटर बुक करने पर ग्राहकों को 5 हजार रुपये का इंस्टैंट कैश डिस्काउंट मिलेगा। जबकि Glyde और ई-साइकिल वाले ग्राहक 3 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट प्राप्त कर सकते हैं। वहीं रेफरेंस खरीदारी के लिए मौजूदा ग्राहकों को 1 हजार रुपये दिए जाएंगे।
ग्राहकों के लिए आकर्षक ऑफर
हीरो इलेक्ट्रिक के सीईओ सोहिंदर गिल ने कहा कि देश एक संकट से गुजर रहा है। उन्होंने कहा कि एक सूक्ष्म वायरस उन नागरिकों के जीवन और स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर सकता है, जिनके फेफड़े वायु प्रदूषण के कारण पहले से ही समझौता कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में हम ऑनलाइन ऑफर के माध्यम से ग्राहकों को आकर्षक ऑफर दे रहे हैं।
इन स्कूटर्स पर है ऑफर
हीरो इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में Flash, Nyx, Optima, Photon, Flash, Dash और ER (एक्सटेंडेड रेंज) वेरिएंट्स के साथ Glyde और ई-साइकिल उपलब्ध है, जो हाईक्वॉलिटी
लीथियम-आयन बैटरीज के साथ आते हैं।