Hero MotoCorp ने HF Deluxe बाइक के नए Pro वैरिएंट को लॉन्च कर दिया है। यह बाइक अब और भी आकर्षक लुक, i3S तकनीक और डिजिटल स्पीडोमीटर के साथ बेहतरीन माइलेज और परफॉर्मेंस का वादा करती है।
भारत की दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Hero MotoCorp ने अपनी लोकप्रिय एंट्री-लेवल बाइक HF Deluxe का नया Pro वैरिएंट भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। नए वैरिएंट को आकर्षक ग्राफिक्स, एलईडी हेडलाइट और कई टेक्नोलॉजी अपडेट्स के साथ पेश किया गया है, जिससे यह सेगमेंट में पहले से ज्यादा दमदार विकल्प बनकर उभरी है।
विज्ञापन
डिजाइन में नयापन
HF Deluxe Pro को एक नया विजुअल ट्रीटमेंट दिया गया है, जिसमें शार्प बॉडी ग्राफिक्स, क्रोम एलिमेंट्स और नई LED हेडलाइट शामिल हैं। इसके अलावा Hero ने इसमें नया होराइजन कंसोल डिजिटल स्पीडोमीटर भी जोड़ा है, जो राइड के दौरान रियल-टाइम में कई तरह की जानकारी देता है।
इंजन और माइलेज
इस बाइक में पहले जैसा ही 97.2cc का एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है, लेकिन अब इसमें Hero की i3S (आइडल स्टॉप-स्टार्ट सिस्टम) और लो फ्रिक्शन कंपोनेंट्स का इस्तेमाल किया गया है, जिससे इसके माइलेज के और भी बेहतर होने का दावा किया जा रहा है। यह इंजन 7.9 bhp की पावर और 8.05 Nm का टॉर्क जनरेट करता है, जो शहर और ग्रामीण इलाकों के लिए पर्याप्त है। बता दें कि इस बाइक की ARAI क्लेम्ड माइलेज 70 किमी प्रति लीटर है।
कंफर्ट और कंट्रोल
HF Deluxe Pro में अब लो रोलिंग रेजिस्टेंस वाले टायर्स, टू-स्टेप एडजस्टेबल रियर सस्पेंशन, और 18-इंच के ट्यूबलेस टायर्स दिए गए हैं। रियर में 130mm ड्रम ब्रेक के साथ यह बाइक बेहतर ब्रेकिंग और स्टेबिलिटी का भरोसा देती है।
Hero HF Deluxe Pro उन लोगों के लिए एक बेहतरीन विकल्प बनकर आया है, जो एक स्टाइलिश, माइलेज फ्रेंडली और भरोसेमंद मोटरसाइकिल की तलाश में हैं।