हीरो साइकिल्स ने रैली में हिस्सा लेने और ग्रीन मोबिलिटी तथा टिकाऊ परिवहन को बढ़ावा देने के लिए प्रतिष्ठित गणमान्य व्यक्तियों को साइकिल और ई-साइकिल की एक विस्तृत रेंज प्रदान करके रैली का समर्थन किया।
Abhishek Munjal, Director, HMC, a Hero Motors Company With Smt. Meenakashi Lekhi Union Minister of State for External Affairs and Culture of India at Azadi Ka Amrit Mahotsav Cycle Rally
- फोटो : Hero Cycles
21 से 27 फरवरी तक होने वाले आजादी का अमृत महोत्सव (AKAM) सप्ताह पहल में हमारी गहरी सांस्कृतिक जड़ों को गौरवान्वित करते हुए हमारी स्वतंत्रता के 75 वर्ष मनाने के लिए भारत के विदेश मामलों और संस्कृति की केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमती मीनाक्षी लेखी ने आज पहली साइकिल रैली का आयोजन किया। दुनिया भर में सबसे बड़ी इंटिग्रेटेड साइकिल निर्माता कंपनी हीरो साइकिल ने इस आयोजन को एक सफल बनाने के लिए मंत्रालय के साथ सहयोग का हाथ बढ़ाया।
विज्ञापन
हीरो मोटर्स कंपनी, एचएमसी, के डायरेक्टर अभिषेक मुंजाल ने बारे में अपनी राय देते हुए बताया, "आजादी का अमृत महोत्सव (AKAM) सप्ताह एक देशव्यापी पहल है जो भारत की स्वतंत्रता की सालगिरह और हमारे पूरे सांस्कृतिक इतिहास को खूबसूरती से क्यूरेटेड तरीके से मनाता है। एक विश्व-विजेता ब्रांड-हीरो साइकिल्स के साथ हमारे जुड़ाव के कारण न सिर्फ इस तरह के उत्सव का हिस्सा बनना और एक सक्रिय भागीदार बनना बहुत ही सुखद है। आजादी के बाद के अंधेरे से लेकर आज के कोविड युग तक हीरो साइकिल भारत की कठिन यात्रा का हिस्सा रही है। हम इस यात्रा का हिस्सा बने रहेंगे और हम इस AKAM महोत्सव का भी हिस्सा बनकर बेहद खुश हैं।"
Azadi Ka Amrit Mahotsav Cycle Rally Flag Off
- फोटो : Hero Cycles
साइकिल रैली को मीनाक्षी लेखी ने इंडिया गेट के नेशनल स्टेडियम से झंडी दिखाकर रवाना किया और नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट्स में यह रैली संपन्न हुई। रैली में हिस्सा लेने के लिए भारत में राजदूतों और विदेश मंत्रालय के प्रतिष्ठित सरकारी अधिकारियों जैसे प्रतिभाशाली गणमान्य व्यक्तियों को साइकिल सवारी करवाने के लिए हीरो साइकिल्स ने अपने कुछ सबसे लोकप्रिय ब्रांड जैसे हीरो स्प्रिंट, फायरफॉक्स और हीरो लेक्ट्रो ई-साइकिल को प्रदान किया।
Smt. Meenakashi Lekhi Union Minister of State for External Affairs and Culture of India at Azadi Ka Amrit Mahotsav Cycle Rally
- फोटो : Hero Cycles
आजादी के अमृत महोत्सव (AKAM) को 12 मार्च, 2021 को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया था, और यह 15 अगस्त, 2023 तक जारी रहेगा। यह पहल भारत की सामाजिक-सांस्कृतिक, राजनीतिक और आर्थिक पहचान के बारे में प्रगतिशीलता को दर्शाती है, जिसमें भारत की हरी-भरी परंपरा में साइकिल जैसे परिवहन के टिकाऊ और नॉन-मोटर ट्रांसपोर्ट मोड भी शामिल है।
मुंजाल ने आगे बताया, "साइकिल बेहद हरे और टिकाऊ व्यक्तिगत आवाजाही का साधन हैं जो कहीं आने जाने में आराम और सुविधा प्रदान करता हैं। अब हमारे पास ई-साइकिलों की एक विस्तृत रेंज भी है। यह रेंज एक नए टू-व्हीलर मोबिलिटी प्रोडक्ट से कहीं ज्यादा उपयोगी हैं। ई-साइकिल भविष्य के स्मार्ट शहरों में स्थायी नॉन-मोटर वाली आवाजाही के विकल्पों की विरासत को आगे बढ़ा रही है। अगर ई-साइकिल और साइकिल को केंद्र सरकार की FAME II नीति में शामिल किया जाता है, तो इससे आर्थिक रूप से लाभ मिलेगा। यह पूरे समाज के लोगों को एक साधारण आवाजाही के विकल्प को चुनने के लिए एक साथ लाने में सक्षम करेगा और ई-साइकिल को और ज्यादा किफायती बनायेगा।"