फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Harley-Davidson: हार्ले-डेविडसन फिर ला रही है सस्ती बाइक, क्या इस बार चलेगी नई कोशिश?

Tue, 05 Aug 2025 09:48 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Harley-Davidson (हार्ले-डेविडसन) एक बार फिर एंट्री-लेवल मोटरसाइकल सेगमेंट में किस्मत आजमाने की तैयारी कर रही है। कंपनी की नई बाइक Harley-Davidson Sprint (हार्ले-डेविडसन स्प्रिंट) होगी, जो बिल्कुल नए प्लेटफॉर्म पर बनाई जा रही है।
विज्ञापन
Harley-Davidson - फोटो : Harley-Davidson
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Harley-Davidson (हार्ले-डेविडसन) एक बार फिर एंट्री-लेवल मोटरसाइकल सेगमेंट में किस्मत आजमाने की तैयारी कर रही है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, हाल ही में एक इन्वेस्टर्स कॉल में इसका जिक्र हुआ। जिससे पता चला कि कंपनी अपनी प्रीमियम ट्विन-सिलेंडर सीरीज में एक नई किफायती बाइक पर काम कर रही है। इससे पहले भी हार्ले-डेविडसन ने Street 750 के जरिए इस सेगमेंट में कदम रखा था, लेकिन वह बाइक उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - BS4 vs BS6: क्या इथेनॉल-मिश्रित फ्यूल सही है? कौन-सा ईंधन किस गाड़ी के लिए हो सकता है बेहतर 

यह भी पढ़ें - SUV: एसयूवी का क्रेज बन रहा है जानलेवा, इस वजह से बढ़ रही पैदल यात्रियों और साइकिल चालकों की मौतें 
विज्ञापन

नई बाइक का नाम होगा Harley-Davidson Sprint
मौजूदा जानकारी के मुताबिक, कंपनी की नई बाइक Harley-Davidson Sprint (हार्ले-डेविडसन स्प्रिंट) होगी, जो बिल्कुल नए प्लेटफॉर्म पर बनाई जा रही है। इस प्लेटफॉर्म पर भविष्य में और भी मॉडल्स आने की संभावना है। इस नई बाइक को खासतौर पर युवा राइडर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है। क्योंकि फिलहाल हार्ले-डेविडसन ज्यादातर 40 साल से ऊपर के राइडर्स की पसंद मानी जाती है।

कुछ ऐसा ही हार्ले-डेविडसन ने Hunter 350 (हंटर 350) के साथ किया था, और उसे काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला। उम्मीद की जा रही है कि हार्ले-डेविडसन स्प्रिंट की कीमत लगभग 6000 डॉलर (करीब 5 लाख रुपये) के आसपास होगी और इसे 2025 EICMA शो में पेश किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें - Volkswagen Taigun and Virtus: फॉक्सवैगन टाइगुन, वर्टस हुई अपडेट,  स्पोर्ट्स लाइन में जुड़ा नया चमकदार रेड कलर 

पहली कोशिश: Street 750 की नाकामी
हार्ले-डेविडसन ने पहली बार कुछ साल पहले Street 750 के साथ एंट्री-लेवल मार्केट में एंट्री ली थी। यह बाइक खासतौर पर भारत जैसे उभरते बाजारों के लिए बनाई गई थी और इसे भारत में ही मैन्युफैक्चर किया गया था। शुरुआत में इस बाइक को अच्छा रिस्पॉन्स मिला। लेकिन जल्दी ही इसकी कमियों की वजह से ग्राहकों की शिकायतें आने लगीं।

इस बाइक की सबसे बड़ी शिकायत थी फ्रंट ब्रेक की खराब परफॉर्मेंस। कई राइडर्स ने इसके खिलाफ आवाज उठाई, लेकिन कंपनी ने इस मुद्दे को गंभीरता से नहीं लिया। नतीजा यह हुआ कि धीरे-धीरे बिक्री गिरती गई। हार्ले ने स्थिति संभालने के लिए Street Rod नाम से एक नया मॉडल लॉन्च किया, लेकिन वो भी भारत में फेल हो गया।

यह भी पढ़ें - EV: ईवी अपनाने की रफ्तार पर ब्रेक, सब्सिडी खत्म होते ही दिल्ली में इलेक्ट्रिक वाहन की बिक्री में भारी गिरावट 

Street 750 के स्पेसिफिकेशन और विवाद
Harley-Davidson Street 750 में 749cc का लिक्विड-कूल्ड V-ट्विन इंजन दिया गया था। जो 57bhp की पावर और 59Nm का टॉर्क जनरेट करता था। इसके साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स भी था। बाइक की टॉप स्पीड 180 किमी प्रति घंटा थी और इसका वजन 229 किलो था।

लेकिन इस मॉडल को लेकर सबसे ज्यादा आलोचना उसके लिक्विड-कूल्ड इंजन को लेकर हुई। पुराने हार्ले ग्राहक एयर-कूल्ड इंजन को ज्यादा पसंद करते थे। इसलिए उन्हें नया इंजन ज्यादा पसंद नहीं आया। यही वजह रही कि Street 750 को बाजार से हटाना पड़ा।

यह भी पढ़ें - Oben Rorr EZ Sigma: ओबेन रोर ईजी सिग्मा इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, 175 किमी रेंज, जानें कीमत और फीचर्स
विज्ञापन

अब उम्मीद Sprint से
Street 750 की नाकामी से हार्ले-डेविडसन ने जरूर सबक लिया होगा, और अब कंपनी उम्मीद कर रही है कि Sprint के जरिए वह फिर से युवाओं का भरोसा जीत पाएगी। सही कीमत, बेहतर क्वालिटी और ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तैयार की गई ये बाइक हार्ले के लिए एक नई शुरुआत साबित हो सकती है। 

यह भी पढ़ें - FASTag Annual Pass: 15 अगस्त से लागू होगा नया फास्टैग वार्षिक पास, जानें कीमत, वैधता और फायदे
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें