अगर आप रात के दौरान बाइक से अपने ऑफिस जाते हैं तो आपको बाइक की सभी लाइट्स को ठीक रखना होगा। हैडलाइट, टेललाइट और इंडीकेटर आदि समेत सभी इलेक्ट्रिक लाइट्स सही ढंग से काम करना बेहद जरूरी है। ऐसे में आपको समय-समय पर इनको चेक करना चाहिए।
बाइक से सफर करने वालों को ब्रेक का भी ध्यान रखना होता है, क्योंकि कई सड़कों पर अभी अंधेरा होता है, ऐसे में अगर कोई वस्तु या इंसान बाइक के आगे आ जाएं तो तुरंत ब्रेक लगाने में ज्यादा परेशानी न हो। इसके लिए ब्रेक पैडल को नियमित अंतराल पर जांचते रहे, ताकि कभी आपात स्थिति में ब्रेक सही कंडीशन में काम करें।
अगर आप रात के दौरान बाइक से सफर करते हैं या फिर अक्सर किसी जगह पर घूमने निकलते हैं तो आपको बाइक की बैटरी का खास ध्यान रखना है। कई बार लोग बैटरी पर ध्यान नहीं देते हैं, ऐसे में जरूरत पड़ने पर बैटरी का स्तर काफी रह जाता है और ऐसे में बाइक बीच रास्ते पर भी बंद हो सकती है, इसलिए बैटरी को हमेशा फुल चार्ज रखें।
अगर आप रात के समय में मोटरसाइकिल से सफर करते हैं और सफर लंबा भी होता है तो आपको एक खास बात का ख्याल रखना है। बाइक की फ्यूल टंकी को फुल रखें, ताकि रात में कभी भी ईंधन भरवाने के लिए रुकना न पड़ें, क्योंकि इस प्रक्रिया में काफी समय लगता है और इंसान आखिरी समय पर ऐसी जरूरत में थोड़ा परेशान हो जाता है।
अंत में अगर आप रात के समय पर बाइक के साथ लंबे सफर पर निकलते हैं तो अपने साथ कुछ जरूरी दस्तावेजों को रखें, जैसे बाइक का पंजीकरण सर्टिफिकेट, इंश्योरेंस के दस्तावेज और सबसे जरूरी ड्राइविंग लाइसेंस। दरअसल, कई बार रात के समय पर ट्रैफिक पुलिल वाले बाइकर्स को रोककर ये दस्तावेजों को दिखाने की मांग कर सकते हैं।