फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uber In Goa: गोवा में उबर के खिलाफ सरकार ने दर्ज करवाई शिकायत, जानें क्या है मामला

Tue, 25 Jul 2023 03:17 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

गोवा में राज्य सरकार की ओर से कैब एग्रीगेटर उबर के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। राज्य सरकार की ओर से उबर के खिलाफ मामला क्यों दर्ज करवाया गया है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
Uber Lost And Found Index - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोवा सरकार ने उबर इंडिया सिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है और कंपनी पर राज्य में अवैध रूप से अपनी सेवाएं शुरू करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


उबर ने की थी शुरूआत
जानकारी के मुताबिक पिछले हफ्ते की शुरुआत में, उबर की ओर से गोवा में सेवाओं की घोषणा की गई थी। जिसमें एयरपोर्ट से पिक-अप और ड्रॉप भी शामिल है।

यह भी पढ़ें - Bike Problem: जब चलते हुए अचानक बाइक हो जाए बंद, हो सकते हैं ये तीन कारण, जानें समाधान

परिवहन मंत्री ने कही यह बात
राज्य के परिवहन मंत्री मौविन गोडिन्हो ने मंगलवार को पत्रकारों से कहा कि उनके विभाग ने बिना किसी अनुमति के पर्यटक राज्य में संचालन के लिए उबर के खिलाफ औपचारिक शिकायत दर्ज की है। उन्होंने कहा कि उनके विभाग ने पुलिस से ऐप-आधारित टैक्सी एग्रीगेटर के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा है। मंत्री मौविन गोडिन्हो ने कहा कि हमने पिछले हफ्ते साइबर अपराध सेल को एक ईमेल भेजा था लेकिन सोमवार को हमने साइबर अपराध सेल को एक औपचारिक पत्र दिया। मंत्री ने कहा कि सरकार पहले ही घोषणा कर चुकी है कि गोवा ऐप-आधारित टैक्सी एग्रीगेटर्स ओला और उबर को राज्य में परिचालन की अनुमति नहीं देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Car Battery Charge: सफर के दौरान हो गई है कार की बैटरी डिस्चार्ज, जानें कैसे करें बैटरी को चार्ज

ट्रांसपोर्ट अधिकारी ने दी शिकायत
असिस्टेंट डायरेक्टर ट्रांसपोर्ट फ्रांसिस्को वाज ने उबर के खिलाफ साइबर क्राइम सेल में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार, उबर स्थानीय सरकार से अनुमति लिए बिना राज्य में सवारी की पेशकश कर रहा है।

यह भी पढ़ें - Fuel Additives: कार या बाइक में फ्यूल एडिटिव डालने के होते हैं फायदे और नुकसान, जानें सबकुछ

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें