फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रफ्तार प्रेमियों को सौगात : नई कावासाकी निंजा-300 लांच, एक घंटे में 200 किलोमीटर का कर सकेंगे सफर

Thu, 28 Apr 2022 02:25 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इसके शुरुआती मॉडल का एक्स-शोरूम मूल्य 3.37 लाख रुपये है। पहले इसकी कीमत 3.24 लाख थी। यानी नए मॉडल के लिए ग्राहकों को 13 हजार रुपये ज्यादा चुकाना पड़ेंगे। 
विज्ञापन
New Kawasaki Ninja-300 - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के रफ्तार प्रेमियों को कावासाकी इंडिया ने बड़ी सौगात दी है। कंपनी ने नई कावासाकी निंजा-300 (Kawasaki Ninja-300) लांच की है। इसकी बुकिंग शुरू हो गई है। यह एक घंटे में 200 किलोमीटर का सफर कराने जैसी कई खासियतों से लैस है। 
विज्ञापन


बाइक व रफ्तार प्रेमियों के लिए कीमत से ज्यादा उसके फीचर्स आकर्षण का कारण होते हैं। इसे ध्यान में रखकर कावासाकी इंडिया ने निंजा 2022 मॉडल में ग्राफिक्स स्तर पर कई बदलाव किए हैं। ये पुराने मॉडल से ज्यादा बोल्ड और आकर्षक हैं। इसके शुरुआती मॉडल का एक्स-शोरूम मूल्य 3.37 लाख रुपये है। पहले इसकी कीमत 3.24 लाख थी। यानी नए मॉडल के लिए ग्राहकों को 13 हजार रुपये ज्यादा चुकाना पड़ेंगे। 

निंजा-300 की विशेषताएं
  • नई कावासाकी निंजा 300 तीन रंगों लाइम ग्रीन, कैंडी लाइम ग्रीन और एबोनी में मिलेगी। कैंडी लाइम ग्रीन व एबोनी पेंट ऑप्शन में नए ग्राफिक्स हैं। 
  • निंजा 300 के फेयरिंग और फ्यूल टैंक पर नए ग्राफिक्स हैं। बाइक के इंजन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। 
  • 2022 कावासाकी निंजा 300 में BS6 296cc, पैरेलल-ट्विन, लिक्विड-कूल्ड इंजन यथावत है।
  • यह इंजन 38.4bhp की पावर और 27Nm का पीक टॉर्क पैदा करता है। 
  • इंजन में छह-स्पीड गियरबॉक्स है। अधिकतम गति 192 किलोमीटर प्रति घंटा है। शून्य से 100 किमी की रफ्तार यह  6.6 सेकंड में पकड़ेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें