फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ship Fire: 27 ईवी सहित करीब 3,000 कारों को ले जा रहे जहाज में उत्तरी सागर में लगी आग, चालक दल में एक की मौत

Thu, 27 Jul 2023 03:48 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Freight Ship Fire in North Sea - फोटो : PTI
विज्ञापन
27 इलेक्ट्रिक वाहनों सहित लगभग 3,000 कारों को ले जा रहे एक मालवाहक जहाज में डच द्वीप अमेलैंड से लगभग 27 किलोमीटर उत्तर में उत्तरी सागर में आग लग गई है। एपी की रिपोर्ट में यह जानकारी मिली है। फ्रेमेंटल हाईवे नाम का यह जहाज मिस्र में पोर्ट सईद में अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए जर्मन बंदरगाह ब्रेमरहेवन से रवाना हुआ। जहाज पर बेकाबू आग के कारण चालक दल के एक सदस्य की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए।
विज्ञापन


किनारे से ली गई जहाज की तस्वीरों में उसमें से भूरे धुएं का लंबा गुबार निकलता दिख रहा है। डच तटरक्षक जहाज को प्रवासी पक्षियों के महत्वपूर्ण आवास के करीब डूबने से बचाने के लिए काम कर रहे हैं। तटरक्षक प्रवक्ता ली वेरस्टीग ने एपी को कॉल पर बताया, "हमें उम्मीद है कि आग पर काबू पा लिया जाएगा या यह बुझ जाएगी और हम जहाज को सुरक्षित जगह पर पहुंचा पाएंगे।"

आग बुझाने में नाकाम रहने के बाद चालक दल के बाकी 23 सदस्यों को नावों और हेलीकॉप्टरों की मदद से जहाज से बाहर निकाला गया। उनमें से कुछ जहाज के डेक से समुद्र में कूद गये और उन्हें एक जीवनरक्षक नौका के जरिए उठा लिया गया। चालक दल के कुछ सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। कई लोगों की हड्डियां टूट गई, कुछ जल गए और उन्हें सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ा। आपातकालीन सेवाओं ने एपी को बताया कि उन्हें तुरंत उत्तरी नीदरलैंड के अस्पतालों में ले जाया गया।
विज्ञापन


अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि जहाज में आग कैसे लगी और क्रू मेंबर की मौत कैसे हुई। जहाज पर इलेक्ट्रिक वाहनों की मौजूदगी आग लगने का एक कारण हो सकती है। लेकिन निश्चित रूप से यही कारण है कि आग को रोकना मुश्किल हो रहा है। वेरस्टीग ने कहा, "इसमें 2,857 कारें हैं, जिनमें से 25 इलेक्ट्रिक कारें हैं, जिससे आग और भी भयंकर हो गई। इस तरह की आग को कंट्रोल में रखना आसान नहीं है और यहां तक कि ऐसे जहाज में भी यह आसान नहीं है।"
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें