कार के पंक्चर टायर को ठीक करने के लिए किसी तरह की स्किल की जरूरत नहीं है, हालांकि, थोड़ी से अभ्यास की जरूरत है। सबसे पहले आपक कार में अपने साथ टायर पंक्चर रिपेयर किट रखनी है। साथ ही टायर इंफ्लेटर भी रखना है। इन चीजों को आसानी से किसी भी मैकेनिक की दुकान या फिर ऑनलाइन खरीदा जा सकता है।
कार के पंक्चर टायर की वजह को खोजना होगा। इसके लिए ध्यान से टायर की जांच करें। अगर कोई एयर लीक हुई है तो आप साबुन वाले पानी का इस्तेमाल करके एयर लीक का पता लगा सकते हैं। चेक करने से पहले आपको हाथों में ग्लव्स पहनने चाहिए, ताकि किसी तरह की परेशानी न हो। ऐसे में लीक वाली जगह पर स्ट्रिप लगाकर उसे भरने की कोशिश करें। अगर अतिरिक्त स्ट्रिप हो तो उसे ब्लेड या कटर की मदद से हटा दें। मगर इस दौरान इस बात का ध्यान रखें कि टायर के लीकेज को ठीक करते वक्त किसी तरह का बुलबुला न रहें, अगर कोई बुलबुला रह जाता है तो फिर लीकेज सही नहीं हुई है, वहीं, अगर कोई बुलबुला नजर नहीं आता है तो समझिए कि रिपेयर कामयाब रही।
ऐसा करने के बाद कार टायर में जरूरत के हिसाब से एयर प्रेशर की जरूरत होती है। इसलिए किट में मौजूद एयर प्रेशर से सही हवा भरें। अगर आप सही ढंग से पंक्चर टायर को खुद ही ठीक कर लेते हैं तो आपका समय के साथ पैसों की भी बचत हो सकती है। हालांकि, अगर आपको इस बारे में जरा सी भी जानकारी नहीं है तो फिर किसी एक्सपर्ट या मैकेनिक की सहायता लेनी चाहिए।