फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Car Tips: सरल तरीके से खुद ही ठीक कर सकते हैं कार का पंक्चर टायर, समय के साथ होगी पैसों की बचत!

Sat, 20 Jul 2024 12:06 PM IST
अमित कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर किसी अनजान रास्ते पर कार का टायर पंक्चर हो जाएं तो आप बिना किसी की मदद के खुद ही पंक्चर टायर को ठीक कर सकते हैं। इस खबर में जानिए क्या है पंक्चर टायर को ठीक करने का सरल तरीका। 

 
विज्ञापन
Car Tips - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काफी वाहन चालक अकेले सफर करते हैं, ऐसे में अगर किसी सुनसान रास्ते पर गाड़ी का टायर पंक्चर हो जाएं तो आप क्या करेंगे। इस दौरान अगर कोई मदद के लिए नहीं है तो दिक्कत और बढ़ जाती है। ऐसे टायर पंक्चर की दुकान या मैकेनिक तलाशना हर जगह मुमकिन नहीं होता है। मगर आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, इस खबर में जानिए आप किस तरह से खुद ही कार के पंक्चर टायर को ठीक कर सकते हैं तो चलिए जानते हैं कि क्या है इसकी जानकारी। 

विज्ञापन

पंक्चर टायर खुद ही करें ठीक

कार के पंक्चर टायर को ठीक करने के लिए किसी तरह की स्किल की जरूरत नहीं है, हालांकि, थोड़ी से अभ्यास की जरूरत है। सबसे पहले आपक कार में अपने साथ टायर पंक्चर रिपेयर किट रखनी है। साथ ही टायर इंफ्लेटर भी रखना है। इन चीजों को आसानी से किसी भी मैकेनिक की दुकान या फिर ऑनलाइन खरीदा जा सकता है। 

सबसे पहले करें यह काम

कार के पंक्चर टायर की वजह को खोजना होगा। इसके लिए ध्यान से टायर की जांच करें। अगर कोई एयर लीक हुई है तो आप साबुन वाले पानी का इस्तेमाल करके एयर लीक का पता लगा सकते हैं। चेक करने से पहले आपको हाथों में ग्लव्स पहनने चाहिए, ताकि किसी तरह की परेशानी न हो। ऐसे में लीक वाली जगह पर स्ट्रिप लगाकर उसे भरने की कोशिश करें। अगर अतिरिक्त स्ट्रिप हो तो उसे ब्लेड या कटर की मदद से हटा दें। मगर इस दौरान इस बात का ध्यान रखें कि टायर के लीकेज को ठीक करते वक्त किसी तरह का बुलबुला न रहें, अगर कोई बुलबुला रह जाता है तो फिर लीकेज सही नहीं हुई है, वहीं, अगर कोई बुलबुला नजर नहीं आता है तो समझिए कि रिपेयर कामयाब रही। 
विज्ञापन

इस बात का रखें ध्यान

ऐसा करने के बाद कार टायर में जरूरत के हिसाब से एयर प्रेशर की जरूरत होती है। इसलिए किट में मौजूद एयर प्रेशर से सही हवा भरें। अगर आप सही ढंग से पंक्चर टायर को खुद ही ठीक कर लेते हैं तो आपका समय के साथ पैसों की भी बचत हो सकती है। हालांकि, अगर आपको इस बारे में जरा सी भी जानकारी नहीं है तो फिर किसी एक्सपर्ट या मैकेनिक की सहायता लेनी चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें