Renault Kiger 2022
- फोटो : Renault
कितनी हैं सुरक्षित
ह्यूंदै एक्सटर में छह एयरबैग, डैशकैम के साथ ड्यूल कैमरा, टीपीएमएस, एबीएस, ईबीडी, ईएससी, एचएसी, वीएसएम, पार्किंग असिस्ट, हैडलैंप एस्कॉर्ट सिस्टम, की-लैस एंट्री, ईएसएस आइसोफिक्स चाइल्ड एंकरेज जैसे सेफ्टी फीचर मिलते हैं। टाटा पंच ड्यूल एयरबैग, रिवर्स पार्किंग कैमरा, एबीएस, ईबीडी, पैरीमैट्रिक अलार्म, पंचर रिपेयर किट, ऑटो हैडलैंप, आइसोफिक्स चाइल्ड एंकरेज, ग्लोबल एनसीएपी से क्रैश टेस्ट में पूरे फाइव स्टार सेफ्टी रेटिंग मिलती है। निसान मैग्नाइट में ड्यूल फ्रंट एयरबैग, सीट बेल्ट के साथ प्री-टेंशनर, एबीएस, ईबीडी, एंटी रोल बार, रियर पार्किंग सेंसर, इमोबिलाइजर, चाइल्ड लॉक, हैवी ब्रेकिंग पर ऑटोमैटिक वॉर्निग हजार्ड लाइट, सीट बेल्ट रिमाइंडर, रियर विंडो डिफॉगर जैसे फीचर्स मिलते हैं। रेनो काइगर में ईएसपी, ट्रैक्शन कंट्रोल, टीपीएमएस, हिल स्टार्ट असिस्ट, रियर पार्किंग सेंसर, फ्रंट एयरबैग, एबीएस, ईबीडी, ब्रेक असिस्ट, लोड लिमिटर जैसे फीचर्स मिलते हैं।
यह भी पढ़ें -
7 Seater SUV: इन एसयूवी में परिवार के साथ प्लान करें रोड ट्रिप, सात सीटों का मिलता है विकल्प