ठंड की शुरुआत होते ही वाहन चालकों को सबसे ज्यादा परेशानी धुंध से होती है। एक बार धुंध पड़नी शुरू हो जाए तो फिर वाहन चलाने में तो परेशानी होती ही है साथ ही हादसा होने का खतरा भी बढ़ जाता है। हाल में ही चीन में 200 गाड़ियां आपस में टकरा गईं। हादसा धुंध के कारण हुआ। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि धुंध के दौरान किस तरह से सुरक्षित रहते हुए वाहन चलाया जा सकता है।