फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Car Care Tips: इस तरह रखें कार का ध्यान, आसानी से 10 फीसदी तक बढ़ जाएगा कार का एवरेज, जानें डिटेल

Thu, 06 Jul 2023 10:02 AM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आपको भी अपनी कार का एवरेज बेहतर करना है तो कुछ बातों को ध्यान रखना जरूरी होता है। कार के एवरेज को बढ़ाने के लिए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। आइए जानते हैं।
 
विज्ञापन
1 of 6
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
अक्सर लोग कार चलाते समय कुछ गलतियां करते हैं। जिससे कार का एवरेज कम हो जाता है। लेकिन अगर कुछ बातों का ध्यान रखा जाए तो कार का एवरेज 10 फीसदी तक बढ़ाया जा सकता है। हम इस खबर में आपको ऐसी ही पांच टिप्स की जानकारी दे रहे हैं, जिनको ध्यान रखकर कार का एवरेज बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन

2 of 6
क्लच, ब्रेक और एक्सीलेरेटर का रखें ध्यान - फोटो : सोशल मीडिया
क्लच, ब्रेक और एक्सीलेटर का सही उपयोग
कार चलाते समय एक्सीलेटर और ब्रेक के साथ ही क्लच का भी सही तरह से उपयोग करना काफी जरूरी होता है। अगर इन तीनों का सही तरह से उपयोग नहीं किया जाए तो कार के इंजन पर भार पड़ता है, जिससे एवरेज में कमी हो जाती है।

यह भी पढ़ें - Car Resale: कार बेचने की कर रहे हैं तैयारी, जानें इन पांच तरीकों से मिलेगी ज्यादा कीमत
विज्ञापन

3 of 6
car Tyre Pressure
सही हवा है जरूरी
कार के टायरों में सही प्रैशर में हवा का होना काफी जरूरी होता है। अगर कार के टायरों में सही प्रैशर में हवा नहीं होगी तो इससे कार को चलने में ज्यादा क्षमता से काम करना पड़ेगा। जिससे बिना कारण ज्यादा मात्रा में ईंधन की खपत होगी और कार का एवरेज कम होगा। इसके साथ ही कार के टायर जल्दी खराब भी होंगे और आपका खर्च बढ़ेगा।

यह भी पढ़ें - Rumble Strip: कई सड़कों पर एकसाथ आ जाते हैं कई स्पीड ब्रेकर, जानें कहां होता है इस्तेमाल

4 of 6
car Speed - फोटो : सांकेतिक
स्पीड का रखें ख्याल
जब भी कार को चलाएं तो हमेशा इस बात का ध्यान रखें कि अचानक से कार की स्पीड कम या ज्यादा ना करें। कार की स्पीड को हमेशा धीरे से बढ़ाएं और जब भी कम करनी हो तो भी कार की स्पीड को धीरे से कम करें। ऐसा करने से भी आप अपनी कार का एवरेज बढ़ा सकते हैं। कोशिश करें कि कार को शहरों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा और हाइवे और एक्सप्रेस-वे पर 80 से 100 किलोमीटर तक की स्पीड पर ही चलाएं। ऐसा करने से आपकी कार बेहतर एवरेज देगी और आप सुरक्षित भी रह पाएंगे।

यह भी पढ़ें -  Budget Cars: इन नौ सस्ती कारों में मिलता है बेहतरीन ग्राउंड क्लियरेंस, जानें इससे क्या होता है फायदा?
विज्ञापन

5 of 6
कार सर्विस सेंटर - फोटो : सोशल मीडिया
कार की सर्विस समय पर करवाएं
कभी भी कार की सर्विस देरी से ना करवाएं। जब भी कार की सर्विस आने वाली हो तो समय पर या समय से थोड़ा पहले सर्विस करवाएं। इससे कार की उम्र भी बढ़ती है और कार के अंदरूनी पार्ट्स भी खराब नहीं होते। सभी कंपनियों की ओर से कार की मैनुअल में इस बात की जानकारी दी जाती है कि उसकी सर्विस कितने किलोमीटर पर होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें- Car Headlight: कार में कितनी तरह की होती हैं हेडलाइट्स, जानें कौन सी लाइट से मिलती है सबसे ज्यादा रोशनी
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कार का एयर फिल्टर - फोटो : सोशल मीडिया
एयर फिल्टर रखें साफ
कार के इंजन को साफ हवा पहुंचाने का काम एयर फिल्टर का होता है। अगर कार का एयर फिल्टर गंदा होगा तो इंजन तक उचित मात्रा में हवा नहीं पहुंच पाएगी। जिससे इंजन को ज्यादा क्षमता से काम करना पड़़ेगा और इसके लिए ज्यादा ईंधन की भी खपत होगी। कोशिश करें कि हर एक हजार किलोमीटर के आस-पास एयर फिल्टर को साफ करें। अगर खुद से नहीं कर सकते तो किसी मेकैनिक से एयर फिल्टर साफ करवाएं।

यह भी पढ़ें-  Carbon Fiber: क्या होता है कार्बन फाइबर, कितना होता है मजबूत, स्पोर्ट्स कारों में क्यों होता है इस्तेमाल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें