लग्जरी और स्टाइलिश कार बनाने वाली कंपनी फरारी ने अपनी एसयूवी Purosangue के लिए बुकिंग लेना बंद कर दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक एसयूवी पर लंबी वेटिंग के कारण ऐसा किया गया है।
बेहद स्टाइलिश और लग्जरी के साथ सुपरकार बनाने वाली इटालियन कंपनी फरारी की ओर से एसयूवी Purosangue के लिए बुकिंग लेना बंद कर दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी ने ऐसा खास कारण से किया है। हम इस खबर में बता रहे हैं कि आखिर कंपनी की ओर से ऐसा क्यों किया गया है और फरारी की पहली एसयूवी Purosangue की क्या खासियत हैं।
विज्ञापन
बंद हुई पहली एसयूवी की बुकिंग
2 of 6
For Reference Only
- फोटो : ferrari
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फरारी की ओर से अपनी पहली एसयूवी Purosangue के लिए बुकिंग बंद कर दी है। बुकिंग को अस्थाई तौर पर बंद किया गया है। इसके लिए बुकिंग लेना बेहद खास कारण से रोका गया है।
फरारी की पहली एसयूवी है Purosangue। जिसके लिए कंपनी ने बुकिंग को लेना बंद कर दिया है। खास बात यह है कि अभी तक इसकी एक भी यूनिट की डिलीवरी नहीं की गई है। बिना बिके ही कंपनी ने इसकी बुकिंग को इसलिए बंद किया है क्योंकि दुनियाभर से लग्जरी सुपरकार को खरीदने वालों ने भारी संख्या में इसकी बुकिंग करवाई। बड़ी संख्या में बुकिंग के कारण एसयूवी पर दो साल की लंबी वेटिंग हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक एसयूवी का उत्पादन इस साल के आखिर तक शुरू हो सकता है और इसकी पहली डिलीवरी साल 2023 की शुरूआत में हो सकती हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी की पहली एसयूवी पर इतने ज्यादा बैकलॉग का एक और कारण है। दूसरा कारण यह है कि कंपनी अपने वार्षिक उत्पादन का सिर्फ 20 फीसदी ही इस एसयूवी के लिए रखना चाहती है। इसके अलावा अन्य कारों का 80 फीसदी उत्पादन कंपनी की ओर से किया जाएगा। सीमित संख्या में उत्पादन के कारण कंपनी की ओर से ज्यादा Purosangue की डिलीवरी नहीं की जा सकेगी। जिन लोगों को Purosangue की बुकिंग करवाने में सफलता मिल गई है। उन्हें इस कार की सवारी का मजा उठाने के लिए दो साल का लंबा इंतजार करना होगा।
दो साल के लंबे इंतजार का फल भी मीठा होगा। कंपनी की ओर से Purosangue में 6.5 लीटर का वी12 इंजन दिया जा रहा है। जिससे एसयूवी को 715 बीएचपी और 716 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलेगा। काफी बड़े इंजन के कारण यह एसयूवी जीरो से 100 किलोमीटर की रफ्तार सिर्फ 3.3 सेकेंड में ही हासिल कर पाएगी। वहीं इसे 200 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार को हासिल करने में सिर्फ 10.6 सेकेंड का ही समय लगेगा। इसकी टॉप स्पीड करीब 310 किलोमीटर प्रति घंटे की होगी।