फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

EV Fire: नितिन गडकरी की ई-स्कूटर आग के मामलों में चेतावनी, कहा- चूक करने वाली ईवी कंपनियों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई

Fri, 22 Apr 2022 01:18 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि केंद्र सरकार इलेक्ट्रिक स्कूटरों में आग लगने की किसी भी घटना में लापरवाही बरतने वाली इलेक्ट्रिक वाहन निर्माण कंपनी के खिलाफ कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
Nitin Gadkari - फोटो : PTI (File)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि केंद्र सरकार इलेक्ट्रिक स्कूटरों में आग लगने की किसी भी घटना में लापरवाही बरतने वाली इलेक्ट्रिक वाहन निर्माण कंपनी के खिलाफ कार्रवाई करेगी। गडकरी ने  गुरुवार को कई ट्वीट कर यह जानकारी दी। ऐसी कंपनियों के खिलाफ भारी जुर्माने की चेतावनी देते हुए, गडकरी ने कहा कि हाल के दिनों में देश भर में इलेक्ट्रिक स्कूटरों में आग लगने की कई घटनाओं की जांच के लिए एक विशेषज्ञ समिति का गठन किया गया है। 
विज्ञापन

ओला इलेक्ट्रिक S1 Pro स्कूटर में लगी आग - फोटो : For Reference Only
ओला इलेक्ट्रिक से लेकर प्योर ईवी और कई अन्य ब्रांडों की कई इलेक्ट्रिक स्कूटर यूनिट्स ने हाल के दिनों में आग पकड़ ली है। गडकरी ने हाल ही में इन कंपनियों के शीर्ष अधिकारियों से मुलाकात की, जिनमें ओला इलेक्ट्रिक के भाविश अग्रवाल और बाउंस के विवेकानंद हालेकेरे शामिल हैं। गडकरी गुरुवार शाम को इलेक्ट्रिक स्कूटर कंपनियों को कड़े शब्दों में संदेश के साथ गरजे। 

नितिन गडकरी - फोटो : पीटीआई (फाइल)
गडकरी ने ट्वीट कर कहा, "पिछले दो महीनों में इलेक्ट्रिक टू व्हीलर से जुड़े कई हादसे सामने आए हैं। यह सबसे दुर्भाग्यपूर्ण है कि इन घटनाओं में कुछ लोगों की जान चली गई और कई घायल हो गए। हमने इन घटनाओं की जांच करने और उपचारात्मक कदमों पर सिफारिशें करने के लिए एक विशेषज्ञ समिति का गठन किया है। रिपोर्ट्स के आधार पर हम चूक करने वाली कंपनियों पर जरूरी आदेश जारी करेंगे। हम जल्द ही इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए गुणवत्ता से जुड़ें दिशानिर्देश जारी करेंगे।" 

Pure EV Scooter Fire - फोटो : For Reference Only
गडकरी ने गलती करने वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर निर्माताओं के खिलाफ कार्रवाई के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा, "अगर कोई कंपनी अपनी प्रक्रियाओं में लापरवाही बरतती है, तो भारी जुर्माना लगाया जाएगा और सभी दोषपूर्ण वाहनों को वापस मंगाने का भी आदेश दिया जाएगा।"

सड़क परिवहन मंत्रालय ने सूचित किया है कि सेंटर फॉर फायर एक्सप्लोसिव एंड एनवायरनमेंट सेफ्टी (CFEES) को उन परिस्थितियों की जांच करने के लिए कहा गया था, जिसके कारण पुणे में एक ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर में आग लगने की घटना हुई थी। 
विज्ञापन

EV Fire in Nashik - फोटो : Twitter
विशेषज्ञों का कहना है कि इलेक्ट्रिक स्कूटरों में आग लगने की घटनाएं एक या कई कारकों के कारण हो सकती हैं, जिनमें घटिया कंपोनेंट और गलत असेंबली, चिलचिलाती धूप में गर्मी को खत्म करने में असमर्थता शामिल है। लेकिन हर एक घटना के अपने कारण हो सकते हैं और इसकी सावधानीपूर्वक जांच की जरूरत होगी।

हालांकि चिंता की बात यह है कि ऐसे समय में जब भारत के ईवी क्रांति का नेतृत्व इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों द्वारा किया जा रहा है, इस तरह की घटनाओं ने नए जमाने के वाहनों को बड़े पैमाने पर अपनाने की संभावनाओं पर कुछ असर डाला है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें