आईईए की स्टडी में दावा किया गया है कि इलेक्ट्रिक कार की बिक्री ने 2023 में नया रिकॉर्ड बनाया है। 2022 के मुकाबले 2023 में 35 लाख ज्यादा यूनिट्स की बिक्री दर्ज हुई। इस तरह से दुनियाभर में इलेक्ट्रिक कार की बिक्री में सालाना आधार पर 35 फीसदी का उछाल देखा गया है। वहीं, साल 2018 के मुकाबले 2023 की बिक्री 6 गुना अदिक है। स्टडी में ये भी दावा किया गया है कि इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री 95 फीसदी चीन, यूरोप और अमेरिका की बिक्री को जोड़कर बनी है। वहीं, इसका मतलब ये है कि एशिया, दक्षिण अमेरिका और बाकी जगहों पर इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री सिर्फ 5 फीसदी है।
स्टडी में ये भी बताया गया है कि 2024 की पहली तिमाही में इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री वैश्विक स्तर पर अच्छी बनी हुई है। ये 2023 के पहली तिमाही के मुकाबले 25 फीसदी ज्यादा रही। इस दौरान 30 लाख से अधिक यूनिट्स की बिकी दर्ज हुई है। आईईए के मुताबिक, 2024 की पहली तिमाही में 19 लाख से अधिक इलेक्ट्रिक कारों का पंजीकरण चीन में हुआ है। इस तरह से इलेक्ट्रिक कारों के लिए सबसे तेजी से बढ़ता बाजार चीन है।