बीएमडब्ल्यू ने कहा कि चीन में इलेक्ट्रिक मिनी का उत्पादन करने वाले उसके जॉइन्ट वेंचर (संयुक्त उद्यम) को चीन निर्मित ईवी के लिए शुल्कों पर यूरोपीय संघ के ताजातरीन मसौदा टैरिफ दस्तावेज में "सहयोगी कंपनी" के रूप में वर्गीकृत किया गया था। जिससे वह 21.3 प्रतिशत के कम शुल्क के लिए योग्य हो गई।
कार निर्माता ने एक बयान में कहा, "यह तर्कसंगत है कि स्पॉटलाइट ऑटोमोटिव लिमिटेड (पूरी तरह से इलेक्ट्रिक मिनी कारों के उत्पादन के लिए चीन में ग्रेट वॉल मोटर्स के साथ हमारा संयुक्त उद्यम) को सहयोगी कंपनियों के घेरे में लाया गया।"
BMW Electric Mini
- फोटो : BMW
टैरिफ घोषणा से पहले मिनी ब्रुसेल्स के नमूना विश्लेषण का हिस्सा नहीं थी। जिसका मतलब था कि वे शुरू में स्वत: रूप से 37.6 प्रतिशत के उच्चतम टैरिफ स्तर के अधीन थे।
इससे पहले यूरोपीय आयोग ने मंगलवार को चीन में बनी टेस्ला कारों के आयात पर प्रस्तावित शुल्क में कटौती का एलान किया था। साथ ही कहा है कि यूरोपीय ऑटोमेकर्स के साथ जॉइन्ट वेंचर (संयुक्त उद्यम) में शामिल कुछ चीनी कंपनियों को चीन में बनी इलेक्ट्रिक वाहनों पर प्रस्तावित दंडात्मक शुल्क में कमी मिल सकती है।
Tesla
- फोटो : iStock
कथित चीनी सब्सिडी के बारे में यूरोपीय संघ की सबसे हाई प्रोफाइल जांच में, आयोग ने अपनी सब्सिडी-विरोधी जांच के निर्णायक निष्कर्षों का मसौदा जारी किया। जिससे बीजिंग की ओर से जवाबी कार्रवाई की धमकियां मिलने लगी हैं।
इसने टेस्ला के लिए 9 प्रतिशत की नई कम दर निर्धारित की, जो जुलाई में बताए गए 20.8 प्रतिशत से कम है।
यूरोपीय संघ के कार्यकारी ने मंगलवार को कहा कि उनका अभी भी मानना है कि चीनी ईवी उत्पादन को व्यापक सब्सिडी से फायदा हुआ है। और उन्होंने 36.3 प्रतिशत तक के अंतिम शुल्क का प्रस्ताव दिया है। यह जुलाई में आयोग द्वारा उन कंपनियों के लिए निर्धारित 37.6 प्रतिशत के अधिकतम अनंतिम शुल्क से थोड़ा कम है। जिन्होंने यूरोपीय संघ की सब्सिडी-रोधी जांच में सहयोग नहीं किया था।