फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Eblu Feo: ओला, बजाज, टीवीएस को मिलेगी चुनौती, लॉन्च हुआ ई ब्लू फियो इलेक्ट्रिक स्कूटर

Tue, 22 Aug 2023 03:16 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहनों के सेगमेंट में एक और नया स्कूटर लॉन्च हो गया है। गोदावरी के ईब्लू फियो स्कूटर से किन कंपनियों को चुनौती मिलेगी। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता गोदावरी ने दो पहिया वाहन सेगमेंट में अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किया है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि इस स्कूटर में क्या खूबियां दी गई हैं। साथ ही यह भी जानकारी दे रहे हैं कि इससे देश की किन कंपनियों को चुनौती मिलेगी।

विज्ञापन


लॉन्च हुआ स्कूटर
गोदावरी इलेक्ट्रिक मोटर्स की ओर से देश में नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किया गया है। यह ईवी दो पहिया वाहन सेगमेंट में कंपनी की ओर से पहला उत्पाद है। इसके लिए कंपनी ने 15 अगस्त से बुकिंग शुरु की थी और अब डिलीवरी की प्रक्रिया 23 अगस्त से शुरु हो जाएगी।

यह भी पढ़ें -Electric Car And Bike: बिना खरीदे करें इलेक्ट्रिक कार और बाइक की सवारी, यह कंपनी दे रही शानदार ऑफर
विज्ञापन


कितनी है रेंज
कंपनी की ओर से इस स्कूटर में 2.52 किलोवॉट की बैटरी दी गई है। इसमें लगी मोटर से स्कूटर को 110 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। राइडिंग के लिए इसमें इकोनॉमी, नॉर्मल और पावर मोड दिए गए हैं। सिंगल चार्ज के बाद इस स्कूटर को 110 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। इसकी टॉप 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक है। साथ ही इसमें री-जनरेटिव तकनीक को भी दिया गया है।

यह भी पढ़ें - ABS In Bike: बाइक में एबीएस का क्या होता है फायदा, जानें कैसे बचाता है लोगों की जान

क्या हैं खूबियां
कंपनी की ओर से इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, चौड़ा फ्लोरबोर्ड, कन्विनियंस बॉक्स, मोबाइल चार्जिंग पोर्ट, 7.4 इंच का फुल डिजिटल कलर्ड डिस्प्ले, कॉल अलर्ट, साइड स्टैंड सेंसर जैसे कई फीचर्स को दिया गया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Rumble Strip: कई सड़कों पर एकसाथ आ जाते हैं कई स्पीड ब्रेकर, जानें कहां होता है इस्तेमाल

कितनी है कीमत
कंपनी की ओर से इस स्कूटर को 99999 रुपये की इंट्रोडक्ट्री कीमत पर लॉन्च किया गया है। साथ ही इस स्कूटर पर कंपनी की ओर से तीन साल और 30 हजार किलोमीटर की वारंटी भी दी जा रही है।

यह भी पढ़ें - Bike Problem: जब चलते हुए अचानक बाइक हो जाए बंद, हो सकते हैं ये तीन कारण, जानें समाधान

किनसे होगा मुकाबला
रेंज और कीमत के मामले में इस स्कूटर का सीधा मुकाबला ओला के एसवन एक्स, बजाज चेतक, टीवीएस आईक्यूब जैसे इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के साथ होगा। ओला के एसवन एक्स को फुल चार्ज में 151 किलोमीटर चलाया जा सकता है। इसकी कीमत 89999 रुपये है। बजाज चेतक की रेंज 108 किलोमीटर है और इसकी कीमत 1.30 लाख रुपये है। वहीं आईक्यूब की रेंज 100 किलोमीटर और कीमत 1.23 लाख रुपये है।

यह भी पढ़ें- Bike Features: ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ आती हैं ये छह बेहतरीन बाइक्स, जानें कीमत और अन्य फीचर्स

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें