फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bike Care Tips: इन गलतियों से होती है बाइक की क्लच प्लेट खराब, जानें पांच पाइंट्स में डिटेल

Mon, 11 Sep 2023 12:01 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप अपनी बाइक को थोड़ा ध्यान से चलाएं तो कई तरह के पार्ट्स को खराब होने से बचा सकते हैं। किन कारणों से बाइक की क्लच प्लेट खराब होने का खतरा होता है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
1 of 6
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

अगर आप अपनी बाइक की क्लच प्लेट बार-बार खराब होने से परेशान हो चुके हैं। तो कुछ बातों का ध्यान रखते हुए आप बिना किसी परेशानी अपनी बाइक को चला सकते हैं। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि किन गलतियों से बाइक की क्लच प्लेट खराब होती है और इससे कैसे बचा जा सकता है।

विज्ञापन

2 of 6
बाइक में क्लच का उपयोग - फोटो : सोशल मीडिया
गियर इस तरह बदलें
जब भी बाइक को चलाएं तो हमेशा गियर बदलते हुए सावधान रहना चाहिए। लापरवाही से गियर बदलने के कारण बाइक की क्लच प्लेट जल्दी खराब होती है। हमेशा बाइक की स्पीड को कम करके और पूरा क्लच दबाने के बाद ही बाइक के गियर बदलने चाहिए। ऐसा करने से बाइक के सभी पार्ट सही से काम करते हैं।

यह भी पढ़ें- Bikes With ABS: कमाल के सेफ्टी फीचर के साथ आती हैं ये तीन बाइक्स, कीमत भी है बेहद कम, जानें डिटेल
विज्ञापन

3 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
ब्रेक का उपयोग
कुछ लोग तेज स्पीड में बाइक चलाते हैं और अचानक से ब्रेक लगाते हैं। ऐसा करने से भी क्लच प्लेट जल्दी खराब होती है। सही तरह से ब्रेक लगाने के लिए पहले बाइक को कम स्पीड में लेकर आएं और फिर क्लच का उपयोग करते हुए ब्रेक लगाएं।

यह भी पढ़ें- Bike Tips: समझदारी से करें बाइक के इस खास स्विच का उपयोग, नहीं तो होंगे ये तीन नुकसान

4 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
कम स्पीड में रखें ध्यान
अगर आप लो स्पीड में बाइक चलाते हैं तो पहले ब्रेक नहीं दबाना चाहिए। सबसे पहले हल्का क्लच दबाएं उसके बाद ही ब्रेक का उपयोग करें। ऐसा करने से बाइक के क्लच को कोई नुकसान नहीं होगा और इंजन पर भी इसका बुरा असर नहीं पड़ेगा।

यह भी पढ़ें - Fuel Additives: कार या बाइक में फ्यूल एडिटिव डालने के होते हैं फायदे और नुकसान, जानें सबकुछ
विज्ञापन

5 of 6
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
रखें बेहतर तालमेल
कुछ लोग आधा क्लच दबाकर बाइक चलाते हैं या कई बार क्लच दबाकर रेस देते हैं। ऐसा करने पर क्लच प्लेट्स के ख़राब होने का खतरा बढ़ जाता है। अगर ऐसा बार-बार किया जाता है तो इस बात का खतरा भी बढ़ जाता है कि बीच सफर के दौरान क्लच प्लेट जल जाए। ऐसा होने पर परेशानी होने के साथ ही सुरक्षा पर भी खतरा हो जाता है।

यह भी पढ़ें - Best Electric Scooter: ओला, चेतक, एथर, आई क्यूब को खरीदना है बेहतर, या लें रिवर इंडी इलेक्ट्रिक स्कूटर
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
बिना ट्रैफिक वाला रास्ता चुनें
दिल्ली, मुंबई जैसे महानगरों में ट्रैफिक काफी ज्यादा हो चुका है। ऐसे में कहीं भी जाने पर जाम से परेशानी होती है। लेकिन अगर मैप लगाकर और बेहतर प्लानिंग के साथ अगर सफर करते हैं तो आपको सड़क पर कम ट्रैफिक मिल सकता है। जिससे बार-बार क्लच और ब्रेक लगाने की जरुरत नहीं पड़ेगी और बाइक के सभी पार्ट्स ज्यादा समय तक सही रह पाएंगे।

यह भी पढ़ें - Car Number Plate Meaning: वाहनों की नंबर प्लेट के रंग में छिपा होता है बड़ा राज, क्या जानते हैं आप
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें