फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Car Features: इन पांच एसयूवी में मिलता है ड्यूल जोन एसी, मारुति से महिंद्रा तक हैं शामिल, जानें डिटेल

Mon, 17 Jul 2023 10:05 AM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत में कारों में कई बेहतरीन फीचर्स दिए जाते हैं। इनमें से एक फीचर ड्यूल जोन एसी का फीचर है। किन पांच एसयूवी में इस फीचर को दिया जाता है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
1 of 6
For Reference Only - फोटो : maruti suzuki

भारत में कई राज्यों में काफी तेज गर्मी पड़ती है। ऐसे मौसम में कार से सफर करने में कई बार परेशानी होती है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि ऐसी कौन सी पांच एसयूवी हैं, जिनमें ड्यूल जोन एसी जैसे फीचर को दिया जाता है। साथ ही इनकी कीमत भी बता रहे हैं।

विज्ञापन

2 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
किआ सेल्टॉस
साउथ कोरियाई कार निर्माता किआ की ओर से भारतीय बाजार में मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में सेल्टॉस को ऑफर किया जाता है। इसके पहले वर्जन के लॉन्च के साथ ही यह ऐसी पहली एसयूवी थी, जिसमें यह फीचर मिलता था। इसके एचटीएक्स वैरिएंट में ही इस फीचर को ऑफर किया जाता है। इसके नए वैरिएंट की एक्स शोरुम कीमत की घोषणा कंपनी की ओर से जल्द हो सकती है।

यह भी पढ़ें - Car Resale: कार बेचने की कर रहे हैं तैयारी, जानें इन पांच तरीकों से मिलेगी ज्यादा कीमत
विज्ञापन

3 of 6
For Reference Only - फोटो : Mahindra
महिंद्रा एक्सयूवी 700
महिंद्रा की ओर से एक्सयूवी700 को भी ड्यूल एसी के साथ ऑफर किया जाता है। इसके साथ ही इसमें कई और बेहतरीन फीचर्स मिलते हैं। जिनमें ADAS, बड़ी स्क्रीन, बेहतरीन इंफोटेनमेंट सिस्टम आदि शामिल हैं। यह फीचर इस एसयूवी के टॉप वैरिएंट एएक्स7 में मिलता है। इसकी एक्स शोरुम कीमत 20.56 लाख रुपये से शुरू होती है।

यह भी पढ़ें - Traffic Fine In India: भारत में इन पांच कारणों पर पुलिस नहीं काट सकती किसी का भी चालान, आप भी जानें

4 of 6
For Reference Only - फोटो : mahindra auto
महिंद्रा स्कॉर्पियो एन
महिंद्रा की ओर से एक और एसयूवी ऑफर की जाती है, जिसमें यह फीचर मिलता है। महिंद्रा की स्कॉर्पियो एन के जेड8 वैरिएंट में ड्यूल एसी के साथ कई और फीचर्स मिलते हैं। इस फीचर के साथ आने वाली स्कॉर्पियो एन की एक्स शोरुम कीमत 18.05 लाख रुपये है।

यह भी पढ़ें -  Budget Cars: इन नौ सस्ती कारों में मिलता है बेहतरीन ग्राउंड क्लियरेंस, जानें इससे क्या होता है फायदा?
विज्ञापन

5 of 6
For Reference Only - फोटो : Toyota Bharat
टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस
टोयोटा की ओर से इनोवा हाईक्रॉस में ड्यूल एसी के फीचर को दिया जाता है। इसके हाईब्रिड वैरिएंट के जेडएक्स और जेडएक्स ऑप्शनल में ही इस फीचर को दिया गया है। इसकी एक्स शोरुम कीमत 29.32 लाख रुपये है।

यह भी पढ़ें -  Car Care Tips: अगर आप भी कम चलाते हैं कार, तो हो सकते हैं ये नुकसान, जानें इनसे बचने का तरीका
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Maruti Suzuki Invicto - फोटो : For Reference Only
मारुति इनविक्टो
देश की सबसे बड़ी कार निर्माता मारुति भी अपनी एक एमपीवी में इस फीचर को ऑफर करती है। कंपनी की ओर से सबसे महंगी गाड़ी इनविक्टो में इस फीचर को दिया गया है। इस फीचर के साथ सिर्फ एल्फा प्लस वैरिएंट को ऑफर किया जाता है। इस वैरिएंट की एक्स शोरुम कीमत 28.42 लाख रुपये है।

यह भी पढ़ें- Scorpio Classic:स्कॉर्पियो क्लासिक की ये खासियत नहीं जानते होंगे आप, जानें कैसे है पुरानी स्कॉर्पियो से अलग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें