ऑटो जगत के लिए जुलाई का दूसरा हफ्ता काफी खास रहा। इस बीच कई नई कार और बाइक लॉन्च हुईं तो कई नई कारों और बाइक्स की जानकारी सामने आईं। बीते हफ्ते क्या खास रहा। आइए जानते हैं।
जुलाई का दूसरा हफ्ता ऑटोमोबाइल जगत के लिए काफी कुछ नया लेकर आया। इस दौरान कई नए वाहनों को भी पेश किया गया। इसके अलावा कुछ कंपनियों ने भविष्य की तैयारियों की जानकारी को साझा किया। हम इस खबर में आपको 10 जुलाई से 16 जुलाई के बीच ऑटोमोबाइल जगत की कुछ जानकारियों को साझा कर रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 14
For Reference Only
- फोटो : renault india
जुलाई में खरीदें रेनो की कार
रेनो की छोटी हैचबैक और भारत में काफी पसंद की जाने वाली कार क्विड पर जुलाई 2023 में अधिकतम 57 हजार रुपये के ऑफर मिल रहे हैं। कंपनी की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक साल 2022 के दौरान बनी क्विड पर कंपनी 57 हजार रुपये के ऑफर्स दे रही है। इनमें मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन पर अलग-अलग कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है। मैनुअल ट्रांसमिशन वाली क्विड पर कंपनी 20 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट दे रही है। जबकि ऑटोमैटिक क्विड को खरीदने पर 25 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट मिल रहा है। कुछ वैरिएंट्स पर कॉर्पोरेट डिस्काउंट के लिए 12 हजार रुपये और सभी वैरिएंट्स पर एक्सचेंज बेनिफिट के तौर पर 20 हजार रुपये का फायदा उठाया जा सकता है। रेनो क्विड की एक्स शोरूम कीमत की शुरूआत 4.70 लाख रुपये से होती है। रेनो की इकलौती कॉम्पैक्ट एसयूवी काइगर पर कंपनी की ओर से जुलाई महीने में अधिकतम 77 हजार रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। यह डिस्काउंट साल बीएस-6 के दूसरे चरण के नियमों के तहत बनी यूनिट्स पर दिया जा रहा है। इसमें खास वैरिएंट्स पर कैश बेनिफिट के तौर पर अधिकतम 25 हजार रुपये, कुछ वैरिएंट्स पर एक्सचेंज बोनस के तौर पर 20 हजार रुपये और कुछ वैरिएंट्स पर 12 हजार रुपये का कॉर्पोरेट बेनिफिट्स मिल रहा है और लॉयल्टी कैश बोनस के तौर पर 20 हजार रुपये मिल रहे हैं। इसके अलावा पांच हजार रुपये का अतिरिक्त ऑफर ग्रामीण इलाकों के ग्राहकों को दिया जाएगा।
विज्ञापन
3 of 14
for reference only
- फोटो : royal enfield
रॉयल एनफील्ड कॉन्टिनेंटल जीटी कप के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू
रॉयल एनफील्ड की ओर से कॉन्टिनेंटल जीटी कप के सीजन 2023 की शुरूआत कर दी गई है। कंपनी ने इसके लिए रजिस्ट्रेशन की शुरूआत कर दी है। इसमें देशभर से लोग हिस्सा लेने के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसके लिए रजिस्ट्रेशन सिर्फ 15 जुलाई 2023 तक ही किए जा सकते हैं। जिसके बाद 18 जुलाई से पेमेंट ली जाएगी और सभी स्लॉट्स फुल होने तक पेमेंट की जा सकेगी। एक बार पेमेंट होने के बाद एक अगस्त 2023 से राइडर्स का सिलेक्शन शुरू किया जाएगा। जिसके बाद 24 अगस्त को राइडर्स की ओरिएंटेशन होगी। जिन्हें राइडर सिलेक्शन राउंड में चुना जाएगा सिर्फ उन्हें ही पेमेंट के लिए लिंक ई-मेल किया जाएगा। जिसमें 25 प्रोफेशनल और 75 इनविटीज को ही चुना जाएगा। रॉयल एनफील्ड की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक कॉन्टिनेंटल जीटी कप सीजन 2023 में तीन राउंड में रेस होगी। जिसके बाद विजेता की घोषणा की जाएगी। इसके तहत पहला राउंड 25 से 27 अगस्त को कोयंबटूर में आयोजित होगा। दूसरे राउंड की शुरूआत छह से होगी जो आठ अक्तूबर तक चलेगा। तीसरा और आखिरी राउंड 17 से 19 नवंबर के बीच कोयंबटूर में ही आयोजित किया जाएगा।
4 of 14
for reference only
- फोटो : bmw motorrad
बीएमडब्ल्यू ने लॉन्च किया प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर
बीएमडब्ल्यू ने इंटरनेशनल मार्केट में अपने नए इलेक्ट्रिक स्कूटर सीई 02 को लॉन्च किया है। इस स्कूटर को कंपनी ने फिलहाल इंटरनेशनल मार्केट के लिए ही बनाया है और इसे अभी भारत लाने के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। कंपनी ने अपने इस प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर में कई खूबियां दी हैं। इसके डिजाइन को काफी आकर्षक बनाने की कोशिश की गई है। स्कूटर को मुख्य तौर पर सिटी राइड के लिए बनाया गया है। स्कूटर में फ्लैश, सर्फ और फ्लो जैसे राइडिंग मोड्स मिलते हैं। स्कूटर में 14 इंच के व्हील्स, डिस्क ब्रेक, एबीएस, एलईडी हैडलाइट्स, यूएसडी फ्रंट फॉर्क्स, सिंगल सीट, 3.5 इंच की टीएफटी स्क्रीन जैसे फीचर्स मिलते हैं। कंपनी की ओर से इस प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर में सिंगल और डबल बैटरी के विकल्प दिए गए हैं। सिंगल बैटरी के साथ इस स्कूटर में 45 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड और 45 किलोमीटर की ही रेंज मिलती है। खास बात यह है कि इसके सिंगल बैटरी वाले वैरिएंट को यूरोप के कई देशों में चलाने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस की भी जरूरत नहीं होगी। स्कूटर के डबल बैटरी वाले वैरिएंट की रेंज 90 किलोमीटर है और इसकी टॉप स्पीड भी 95 किलोमीटर प्रति घंटा तक है। इसमें लगी बैटरी से स्कूटर को 15 हॉर्स पावर की ताकत मिलती है। इनकी बैटरी को चार्ज करने में करीब पांच घंटे का समय लगता है वहीं सिंगल बैटरी सिर्फ तीन घंटे में चार्ज हो जाती है। कंपनी की ओर से सीई02 इलेक्ट्रिक स्कूटर को दो वैरिएंट्स में लाया गया है। जिनकी कीमत भारतीय मुद्रा में 6.28 लाख रुपये और सात लाख रुपये है।
विज्ञापन
5 of 14
टाटा नेक्सन
- फोटो : tata motors
जून में किस कॉम्पैक्ट एसयूवी की रही डिमांड
जुलाई 2023 में सबसे ज्यादा मांग टाटा नेक्सन की रही। पिछले महीने इसकी 13827 यूनिट्स की बिक्री हुई। अगला नंबर ह्यूंदै की वेन्यू का रहा। इसकी कुल 11606 यूनिट्स की बिक्री हुई। तीसरे नंबर पर टाटा की पंच का नंबर रहा। जुलाई में पंच की 10990 यूनिट्स की बिक्री हुई। अगले पायदान पर मारुति सुजुकी की ब्रेजा रही। ब्रेजा की कुल 10578 यूनिट्स की बिक्री हुई। नंबर पांच पर महिंद्रा की बोलेरो रही। इसकी कुल 8686 यूनिट्स की बिक्री हुई। इसके बाद फ्रॉन्क्स, सोनेट, एक्सयूवी300, थार, जिम्नी, मैग्नाइट और काइगर की बिक्री हुई।
विज्ञापन
6 of 14
Hyundai Exter
- फोटो : Hyundai
ह्यूंदै ने भारत में लॉन्च की एक्सटर एसयूवी
ह्यूंदै ने माइक्रो एसयूवी सेगमेंट में एक्सटर को लॉन्च कर दिया है। इस सेगमेंट में जहां इस समय टाटा पंच का दबदबा है और यहां मारुति सुजुकी फ्रोंक्स भी मौजूद है। ह्यूंदै वेन्यू और क्रेटा अपने सेगमेंट में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं, वहीं ह्यूंदै एसयूवी मॉडलों की एक मजबूत तिकड़ी को पूरा करने के लिए एक्सटर पर अपनी उम्मीदें लगा रही है। नई ह्यूंदै एक्सटर 5 वैरिएंट्स - EX, S, SX, SX(O) और SX(O) कनेक्ट में आती है। कोरियाई कार निर्माता ने एलान किया है कि उन्हें एसयूवी के लिए पहले ही 11,000 से ज्यादा बुकिंग मिल चुकी हैं, जिनमें से 38 फीसदी एएमटी वर्जन हैं। फैक्ट्री-फिटेड सीएनजी वैरिएंट की बुकिंग 20 प्रतिशत है। लुक और डिजाइन की बात करें तो, ह्यूंदै एक्सटर डीआरएल और टेल लैंप के लिए एच-शेप के एलईडी ट्रीटमेंट के साथ आती है। कार में फ्लेयर्ड व्हील आर्च, 15-इंच ड्यूल-टोन अलॉय व्हील, फ्रंट और रियर फॉक्स स्किड प्लेट, रूफ रेल्स और चारों ओर मोटी बॉडी क्लैडिंग भी है। इसकी कीमत 5.99 लाख रुपये से लेकर 10 लाख रुपये तक हैं।
विज्ञापन
7 of 14
मारुति अर्टिगा
- फोटो : सोशल मीडिया
एमपीवी को खरीदना होगा महंगा
जीएसटी काउंसिल की बैठक में फैसला लिया गया है कि एसयूवी की तरह ही एमपीवी सेगमेंट के वाहनों पर भी सेस को 22 फीसदी लगाया जाए। जिसके बाद यह साफ हो गया है कि अब एसयूवी सेगमेंट के वाहनों की तरह ही एमपीवी सेगमेंट के साथ ही अन्य यूटिलिटी सेगमेंट के वाहनों की कीमत बढ़ जाएंगी। जीएसटी काउंसिल ने स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल की परिभाषा तय कर दी है। पहले जहां इसे चार पैमानों पर मापा जाता था, अब तीन पैमाने पर ही एसयूवी परिभाषित होगी। नई परिभाषा के तहत जिन गाड़ियों की लंबाई 4 मीटर और उससे ज्यादा होगी। इंजन क्षमता 1,500 सीसी होगी और ग्राउंड क्लीयरेंस ‘बिना लोड वाली स्थिति’ में 170 मिमी से अधिक होगी, उसे एसयूवी माना जाएगा। फिटमेंट कमेटी की ओर से यह सिफारिश की गई थी कि सभी यूटिलिटी वाहन, जिन्हें किसी भी नाम से बुलाया जाए। उन सभी पर 22 फीसदी सेस लगाना चाहिए। जिसके बाद 11 जुलाई को हुई जीएसटी काउंसिल की बैठक में इसे मंजूरी मिल गई। अब जीएसटी कानून में संशोधन के बाद सभी तरह के यूटिलिटी वाहनों की कीमतों में बढोतरी हो जाएगी। एक बार जीएसटी कानून में संशोधन के बाद जिनकी कीमतें बढ़ेंगी। उनमें मारुति अर्टिगा, एक्सएल6 और इनविक्टो, किआ कैरेंस, टोयोटा इनोवा क्रिस्टा, इनोवा हाईक्रॉस, रेनो ट्राइबर जैसे यूटिलिटी वाहन महंगे होंगे।
8 of 14
for reference only
- फोटो : सोशल मीडिया
महाराष्ट्र में आरटीओ ने चलाया अभियान
परिवहन विभाग की ओर से जानकारी दी गई कि महाराष्ट्र में क्षेत्रीय परिवहन कार्यालयों (आरटीओ) की ओर से सड़क हादसों पर लगाम लगाने के लिए जून महीने में एक विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान बड़ी संख्या में निजी बसों की जांच की गई। इस दौराना 14,000 से ज्यादा निजी बसों में से लगभग 30 प्रतिशत नियमों का उल्लंघन करती पाई गईं। विभाग की ओर से जारी प्रेस रिलीज के मुताबिक, आरटीओ ने 15 मई से 30 जून के बीच चलाए गए विशेष अभियान के तहत 14,161 निजी बसों की जांच की। जिनमें से 4,277 या करीब 30 फीसदी बसें वाहन नियमों और विनियमों का उल्लंघन करते पाई गईं। विशेष अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करते हुए पकड़ी गई बसों में से 1,702 बसें रिफ्लेक्टर, संकेतक और टेल लाइट के मानदंडों का उल्लंघन करती पाई गईं। करीब 890 बसें बिना परमिट के चल रही थीं या परमिट शर्तों का पालन नहीं कर रही थीं। वैध फिटनेस प्रमाणपत्र नहीं होने पर 570 बसों के खिलाफ कार्रवाई की गई है, जबकि 514 बसों में आग बुझाने की व्यवस्था नहीं थी. कुल 485 बसों ने मोटर वाहन कर का भुगतान नहीं किया था। 293 बसों में आपातकालीन निकास गैर-कार्यात्मक पाए गए, जबकि 227 बसें अवैध रूप से सामान ले जाते हुए पाई गईं। 147 बसें जरूरत से ज्यादा यात्रियों को ले जा रही थीं, 72 बसें बिना स्पीड गवर्नर के चल रही थीं और 40 बसें यात्रियों से ज्यादा किराया वसूल रही थीं।
9 of 14
For Reference Only
- फोटो : ola electric
ओला कर रही इलेक्ट्रिक बाइक्स लॉन्च करने की तैयारी
ओला के फाउंडर और सीईओ भाविश अग्रवाल ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी है कि कंपनी जल्द ही नई बाइक्स को लॉन्च कर सकती है। हाल में ही भाविश की ओर से ट्विट किया गया, जिसमें बिना नाम लिए ही बजाज-ट्रॉयम्फ और हीरो मोटोकॉर्प-हार्ले डेविडसन के बीच हुए करार के बाद आईं नई बाइक्स को लेकर बयान दिया गया। ओला के फाउंडर और सीईओ ने कहा कि मैं यह नहीं समझ पा रहा हूं कि कुछ कंपनियां भारत में पुराने पश्चिमी आईसीई मोटरसाइकिल ब्रांडों की बाइक्स बनाने के लिए भारतीय कंपनियों के साथ क्यों आ रही हैं। हम पूरी दुनिया के लिए ईवी और मेक इन इंडिया के साथ मोटरसाइकिल का भविष्य बनाएंगे! जानकारी के मुताबिक कंपनी की ओर से नई इलेक्ट्रिक बाइक्स के साथ ही नया स्कूटर भी लाया जा सकता है। इसकी जानकारी भी भाविश की ओर से कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर दी गई थी। भाविश की ओर से जो फोटो शेयर की गई है, उसे देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि नए स्कूटर में भी एलईडी लाइट्स, एलईडी डीआरएल दिए जाएंगे। साथ ही कंपनी के मौजूदा स्कूटर्स की तरह ही नए स्कूटर का डिजाइन हो सकता है। लेकिन इसमें कुछ नए फीचर्स को भी जोड़ा जा सकता है। इसके अलावा कंपनी की ओर से इस इवेंट के दौरान कई और घोषणाएं भी की जा सकती हैं।
10 of 14
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
जून में हुई कितने वाहनों की बिक्री
सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्यूफैक्चरर्स की ओर से जून महीने में कुल वाहनों की बिक्री में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सियाम की ओर से जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक जून महीने में कुल 1711379 यूनिट्स वाहनों की बिक्री हुई। इसमें यात्री वाहन, तिपहिया वाहन, दो पहिया वाहन शामिल हैं। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर आंकड़ों के मुताबिक जून 2022 के दौरान देशभर में कुल 1656497 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। सियाम की रिपोर्ट के मुताबिक जून 2023 के दौरान यात्री वाहन सेगमेंट में 327487 यूनिट्स की बिक्री हुई। जबकि जून 2022 के दौरान यह संख्या 320985 थी। दो पहिया वाहन सेगमेंट में जून 2023 के दौरान मोटरसाइकिल की कुल बिक्री 908954, स्कूटर की बिक्री 387373 और मोपेड की बिक्री 34499 यूनिट्स रही। वहीं तिपहिया वाहनों की बिक्री का कुल योगदान 53019 यूनिट्स का रहा। रिपोर्ट के मुताबिक देशभर में जून 2023 के दौरान कुल 331862 यूनिट्स यात्री वाहनों का प्रोडक्शन हुआ, जबकि साल 2022 के दौरान जून महीने में 324011 यूनिट्स का प्रोडक्शन हुआ था। जून 2023 के दौरान 1613386 दो पहिया वाहनों को बनाया गया था जबकि जून 2022 के दौरान यह आंकड़ा 1694788 यूनिट्स का था। वहीं जून 2023 के दौरान कुल 79026 यूनिट्स तिपहिया वाहनों को बनाया गया है।
11 of 14
for reference only
- फोटो : honda motorcycle and scooter india
होंडा ने लॉन्च किया डियो 125
होंडा मोटरसाइकिल की ओर से एक्टिवा और ग्राजिया के बाद एक और स्कूटर को 125 सीसी में लॉन्च किया गया है। कंपनी की ओर से इस सेगमेंट में डियो को लाया गया है। इससे पहले इस स्कूटर को 110 सीसी सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। होंडा की ओर से डियो 125 में मॉडर्न टेल लैंप, नया स्प्लिट ग्रैब रेल, वेव डिस्क ब्रेक, अलॉय व्हील्स, नए और बेहतर ग्राफिक्स, नया और बोल्ड लोगो इस मोटो स्कूटर को और ज्यादा स्पोर्टी बनाते हैं। साथ ही इसमें ड्यूल आउटलूट मफलर के साथ क्रोम इसके स्पोर्टी डीएनए को और बढ़ाता है। खूबियों की बात करें तो इस स्कूटर में होंडा की ओर से फुल डिजिटल स्पीडोमीटर दिया गया है। जिसमें एवरेज फ्यूल एफिशियंसी, रियल टाइम फ्यूल एफिशियंसी और डिस्टेंस टू एंपटी को देखा जा सकता है। इसके साथ ही इसमें ट्रिप, क्लॉक, साइड स्टैंड इंडीकेटर, स्मार्ट की, बैटरी इंडीकेटर, सर्विस ड्यू इंडिकेटर, मालफंक्शन लाइट, आइडल स्टॉप सिस्टम, 12 इंच का फ्रंट व्हील, टेलीस्कोपिक सस्पेंशन, काम्बी ब्रेक सिस्टम, 18 लीटर स्टोरेज स्पेस, स्मार्ट स्टार्ट, स्मार्ट फाइंड, स्मार्ट अनलॉक जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं। होंडा की ओर से इस स्कूटर को दो वैरिएंट में लाया गया है। जिसमें एक स्टैंडर्ड और दूसरा स्मार्ट है। स्टैंडर्ड वैरिएंट की एक्स शोरुम कीमत 83400 रुपये और स्मार्ट वैरिएंट की एक्स शोरुम कीमत को 91300 रुपये तय किया गया है। इस स्कूटर पर कंपनी की ओर से 10 साल का वारंटी पैकेज भी ऑफर किया जाता है, जिसमें तीन साल की स्टैंडर्ड वारंटी और सात साल की ऑप्शनल वारंटी शामिल है।
12 of 14
for reference only
- फोटो : सोशल मीडिया
मारुति की प्रीमियम कारों पर है कितनी वेटिंग
जुलाई महीने में मारुति की प्रीमियम कारों पर अधिकतम 40 हफ्ते का इंतजार करना पड़ सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सबसे कम वेटिंग फ्रॉन्क्स पर है। इस पर करीब 10 हफ्ते की वेटिंग है। एक्सएल6 को खरीदने के लिए करीब 18 हफ्ते का इंतजार करना पड़ सकता है। मारुति की मिड साइज एसयूवी ग्रैंड विटारा पर भी करीब 20 हफ्ते की वेटिंग चल रही है। मारुति की जिम्नी को घर लाने के लिए भी करीब 24 हफ्ते का इंतजार करना पड़ सकता है। सबसे ज्यादा वेटिंग इनविक्टो पर है। इस एमपीवी को खरीदकर घर लाने के लिए 40 हफ्ते की वेटिंग है।
13 of 14
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : kia
किआ सेल्टॉस फेसलिफ्ट के लिए शुरू हुई बुकिंग
साउथ कोरियाई कार कंपनी किआ मोटर्स ने इंडिया में अपनी सेल्टॉस फेसलिफ्ट एसयूवी की बुकिंग शुरू कर दी है। कंपनी की ओर से इस एसयूवी को ऑनलाइन या डीलरशिप के जरिए भी बुक करवाया जा सकता है। कंपनी ने मिड साइज एसयूवी के फेसलिफ्ट वैरिएंट को चार जुलाई को ही भारतीय बाजार में पेश किया है। इस एसयूवी में कंपनी की ओर से कई बेहतरीन फीचर्स दिए गए हैं साथ ही इसके लुक्स को और बेहतर भी किया गया है। किआ ने सेल्टॉस फेसलिफ्ट में 10.25 इंच की दो स्क्रीन दी हैं, जिसमें से एक में इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और दूसरी में इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया है। पहले के मुकाबले नई सेल्टॉस का इंटीरियर काफी प्रीमियम देने की कोशिश की गई है। एसएयूवी में इंटीरियर के अंदर नई और बेहतर अपहोल्स्ट्री दी गई है। साथ ही ऑडियो को भी बेहतर किया गया है। एसयूवी में अब पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर को भी ऑफर किया जा रहा है। इसके अलावा इसमें फ्रंट वेंटिलेटिड सीट्स, ड्यूल जोन क्लाइमेट कंट्रोल, 360 डिग्री कैमरा, एंबिएंट लाइटिंग, एंड्राइड ऑटो, एपल कार प्ले, हेड्स-अप डिस्प्ले जैसे फीचर्स भी इसमें दिए गए हैं। सेल्टॉस को पहले के मुकाबले काफी सुरक्षित बनाने की कोशिश की गई है। कंपनी के मुताबिक इसकी बिल्ड क्वालिटी को पहले से ज्यादा बेहतर किया गया है। इसके साथ ही इसमें कई सेफ्टी फीचर्स को स्टैंडर्ड रखा गया है। इन फीचर्स में छह एयरबैग्स, चारों पहियों में डिस्क ब्रेक, ईएसपी, एबीएस, ईबीडी, टीपीएमएस जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके साथ ही एसयूवी में ADAS जैसे फीचर को भी जोड़ा गया है।
जुलाई में ह्यूंदै की कारों पर मिल रहा लाखों का डिस्काउंट
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आई-10 ग्रैंड नियोस पर 38 हजार रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ह्यूंदै आई-20 पर करीब 20 हजार रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। ह्यूंदै की सेडान ऑरा पर भी जुलाई महीने में 33 हजार रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। कंपनी की एसयूवी अल्काजार पर भी जुलाई में 20 हजार रुपये तक बचाए जा सकते हैं। इलेक्ट्रिक एसयूवी कोना पर कंपनी जुलाई में एक लाख रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है। क्रेटा, एक्सटर पर जुलाई महीने में किसी तरह का कोई डिस्काउंट नहीं दिया जा रहा है।