फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Car Care Tips: स्क्रैच, डेंट जैसी परेशानियों के लिए न लें इंश्योरेंस क्लेम, बाद में हो सकती है परेशानी

Mon, 06 Nov 2023 11:04 AM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कुछ लोग अपनी कार पर हल्के स्क्रैच या डेंट आने के बाद ही इंश्योरेंस क्लेम ले लेते हैं। क्या ऐसा करना समझदारी है या फिर इससे बाद में बड़ी परेशानी हो सकती है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
How to claim your car insurance - फोटो : Google
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अक्सर ट्रैफिक के दौरान कार पर स्क्रैच और डेंट लग जाते हैं। जिससे कार काफी खराब दिखाई देती है। इसे ठीक करवाने के लिए लोग कई बार इंश्योरेंस क्लेम ले लेेते हैं। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि क्या ऐसा करना आपकी कार के सही होगा या फिर इससे बाद में बड़ी परेशानी हो सकती है।

विज्ञापन


न लें छोटे क्लेम
कई बार लोग अपनी कार में छोटी-छोटी चीजों के लिए भी इंश्योरेंस क्लेम ले लेते हैं। ऐसा करने पर उस समय तो उनकी कार में आ रही परेशानी काफी कम कीमत में ठीक हो जाती है। लेकिन इससे भविष्य में अगर कोई बड़ी परेशानी हो जाए तो समस्या होती है। जिसमें समय और पैसा दोनों खर्च होते हैं।

यह भी पढ़ें-  Carbon Fiber: क्या होता है कार्बन फाइबर, कितना होता है मजबूत, स्पोर्ट्स कारों में क्यों होता है इस्तेमाल
विज्ञापन


नहीं मिलता एनसीबी
इंश्योरेंस कंपनियों की ओर से कार की पॉलिसी पर एनसीबी दी जाती है। एनसीबी को नो क्लेम बोनस भी कहा जाता है। यह उन पॉलिसी पर दिया जाता है जिसमें पॉलिसी की अवधि के दौरान कभी क्लेम नहीं लिया गया हो। यह 10 फीसदी से 50 फीसदी तक होता है। इसका फायदा यह होता है कि इंश्योरेंस पॉलिसी रिन्यू करवाते हुए जो प्रीमियम हमें देना होता है, उसमें एनसीबी की छूट मिलने पर प्रीमियम कम हो जाता है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Car Battery Charge: सफर के दौरान हो गई है कार की बैटरी डिस्चार्ज, जानें कैसे करें बैटरी को चार्ज

बार-बार क्लेम लेने से होगी परेशानी
अगर कोई व्यक्ति अपनी कार के लिए इंश्योरेंस कंपनी से बार-बार क्लेम लेता है तो कई बार कंपनियों की ओर से ऐसे ग्राहक को क्लेम पास करवाने में परेशानी भी हो सकती है। बार बार क्लेम के कारण कंपनियां क्लेम पास करने से पहले कड़ी जांच करती हैं। जिस कारण कई बार जरुरत के समय क्लेम लेने में परेशानी और देरी हो जाती है।

यह भी पढ़ें- Diesel Vs Hybrid: डीजल कार खरीदने में है फायदा या हाइब्रिड कार घर लाने में है समझदारी, जानें सबकुछ

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें