दोपहिया वाहन सड़क पर चलने वाले सबसे असुरक्षित वाहनों में से है। यही कारण है कि दुर्घटना की स्थिति में खुद को बचाने के लिए न सिर्फ उचित, अनिवार्य हेडगियर यानी हेलमेट पहनने की सलाह दी जाती है। बल्कि अन्य राइडिंग गियर भी पहनने की सलाह दी जाती है। दिल्ली पुलिस ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया हैंडल पर चल रहे 'मोये मोये' ट्रेंड के आधार पर वीडियो फॉर्मेट में दोपहिया सवारों के लिए एक सुरक्षा अपील का संदेश जारी किया।
हालांकि यह ट्रेंड बैकग्राउंड में बज रहे सर्बियाई गायक-गीतकार तेया डोरा के गाने "मोये मोर" के अलावा कुछ और नहीं है। लेकिन दिल्ली पुलिस ने इसके साथ जो वीडियो शेयर किया है, वह वास्तव में कुछ यूजर्स के लिए परेशान करने वाला हो सकता है। इस असंवेदनशील वीडियो में एक मोटरसाइकिल सवार को व्हीली स्टंट करते हुए दिखाया गया है। हालांकि, एक असफल प्रयास के कारण बाइक का पिछला हिस्सा जमीन से टकरा जाता है। जिसकी वजह से बाइक जमीन से ऊपर उठ जाता है और आखिरकार सवार बहुत बुरी तरह से घिसट जाता है।
वीडियो को सोशल मीडिया एक्स (जिसे पहले ट्विटर कहा जाता था) पर 10 लाख से ज्यादा बार और इंस्टाग्राम पर 12 लाख से ज्यादा बार देखा गया है। यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि वीडियो वास्तव में भारत का नहीं है। इस तथ्य को देखते हुए कि वाहन सड़क के दाईं ओर चलाए जा रहे हैं। वह वायरल वीडियो यहां देखें।
दिल्ली पुलिस के दोपहिया वाहन की सुरक्षा के बड़े संदेश से शायद ही कोई असहमत हो। हम अपने पाठकों से अपील करते हैं कि वे कभी भी ऐसे स्टंट ना करें। जो न सिर्फ आपकी बल्कि अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं के जीवन को खतरे में डालते हैं। हालांकि, दिल्ली पुलिस द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो को कुछ लोग असंवेदनशील भी मान सकते हैं। जिसे देखकर मन खट्टा हो जाता हो। लेकिन इससे भी बढ़कर जो बात है वह यह कि दोपहिया वाहन सुरक्षा के महत्व को कभी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।