फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi-Dehradun Expressway: जुलाई में खुलेगा दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे! जानिए रूट, यात्रा समय और अन्य डिटेल्स

Sat, 25 May 2024 09:50 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के चौथे चरण का काम लगभग पूरा होने वाला है, जो देहरादून को राजाजी नेशनल पार्क से जोड़ता है। जानिए रूट, यात्रा समय और अन्य डिटेल्स।
विज्ञापन
Highway (For Representation Only) - फोटो : X@nitin_gadkari
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के चौथे चरण का काम लगभग पूरा होने वाला है, जो देहरादून को राजाजी नेशनल पार्क से जोड़ता है। मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया है। अगर सब कुछ योजना के अनुसार हुआ, तो जून तक काम पूरा हो जाएगा और 12 किलोमीटर लंबा सड़क का ऊंचा हिस्सा जुलाई तक चालू हो जाएगा।
विज्ञापन


यह एक्सप्रेसवे एशिया का सबसे लंबा वन्यजीव गलियारा होगा। जिसके लिए इस समय 12 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड फ्लाईओवर बनाया जा रहा है।

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अनुसार परियोजना 30 जून तक पूरी हो जाएगी। यह एक्सप्रेसवे दिल्ली को सहारनपुर, बागपत, बड़ौत और शामली होते हुए देहरादून से जोड़ेगा। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे में लेन की संख्या छह है, जिसे आठ तक बढ़ाया जा सकता है।

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे यात्रा का समय
इस एक्सप्रेसवे के बनने से यात्रा का समय 6.5 घंटे से घटकर 2.5 घंटे और दूरी 235 किलोमीटर से घटकर 213 किलोमीटर हो जाएगी।

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे लागत
हालांकि दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के एक हिस्से के इस साल जुलाई में चालू होने की उम्मीद है। लेकिन पूरे राजमार्ग का निर्माण मई 2025 में पूरा होने वाला है। मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि इस परियोजना पर करीब 13,000 करोड़ रुपये खर्च होने की संभावना है।
विज्ञापन

रोजाना इतने मुसाफिर करेंगे सफर
एक्सप्रेसवे खुलने के बाद, अधिकारियों को उम्मीद है कि इस रूट का इस्तेमाल करने वाले वाहनों की संख्या रोजाना 20,000 से 30,000 तक हो जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें