कॉम्बी ब्रेक्स: सस्ते और आसान
कॉम्बाइंड ब्रेकिंग सिस्टम (CBS), जिसे लिंक्ड ब्रेक्स भी कहा जाता है, में जब आप आगे या पीछे किसी भी ब्रेक को दबाते हैं तो यह अपने आप ब्रेकिंग फोर्स दोनों पहियों में बांट देता है। यह सिस्टम ज्यादातर एंट्री-लेवल बाइक्स और स्कूटरों में मिलता है।
यह भी पढ़ें - Electric Vehicles: 'दिल्ली बनेगी देश की ईवी कैपिटल, 2026 तक राजधानी में दौड़ेंगी 8,000 इलेक्ट्रिक बसें'
ABS: एडवांस सेफ्टी फीचर
एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) इस तरह डिजाइन किया गया है कि अचानक ब्रेक लगाने पर पहिए लॉक न हों। इससे बाइक ट्रैक्शन बनाए रखती है और राइडर ब्रेक लगाते हुए भी आसानी से मोड़ सकता है। ABS को दुनियाभर में 125cc से ऊपर की बाइक्स पर जरूरी कर दिया गया है। भारत में भी सड़क परिवहन मंत्रालय (MoRTH) ने हाल ही में घोषणा की है कि 1 जनवरी 2026 से भारत में बिकने वाली हर नई बाइक में ABS जरूरी होगा, चाहे इंजन क्षमता कितनी भी हो।
यह भी पढ़ें - Nitin Gadkari: गडकरी ने कहा- डीपीआर कंसल्टेंट्स पर बनाएं जाए रेटिंग सिस्टम, गुणवत्ता न होने पर देंगे जुर्माना
कौन-सा ब्रेकिंग सिस्टम चुनें
अगर आप शहर में छोटी दूरी की राइड करते हैं या नए राइडर हैं, तो CBS आपके लिए किफायती और सुरक्षित विकल्प है। लेकिन अगर आप हाई-स्पीड पर चलते हैं, लंबी यात्राएं करते हैं या हर हाल में कंट्रोल और सुरक्षा चाहते हैं, तो ABS से बेहतर कुछ नहीं।
आने वाले समय में ABS हर बाइक में जरूरी हो जाएगा। लेकिन तब तक चुनाव आपकी जरूरत और बजट पर निर्भर करेगा। चाहे आप ट्रैफिक में फंसे हों या पहाड़ी रास्तों पर बाइक चला रहे हों, सही ब्रेकिंग सिस्टम आपकी सुरक्षा और राइडिंग अनुभव दोनों को बदल सकता है।
यह भी पढ़ें - E20 Petrol: ई20 पेट्रोल से माइलेज 2-5 प्रतिशत तक हो सकता है कम! क्या है विशेषज्ञों की राय
यह भी पढ़ें - Ethanol: केंद्र की 20 प्रतिशत इथेनॉल-मिश्रित पेट्रोल नीति को चुनौती, सुप्रीम कोर्ट में दायर हुई जनहित याचिका