फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Citroen Ec3: सिट्रॉएन की ईसी3 कब होगी लॉन्च, क्या टियागो को टाटा कर बनेगी सबसे सस्ती ईवी, जानें सबकुछ

Tue, 07 Feb 2023 03:47 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

फ्रेंच कार कंपनी सिट्रॉएन की ओर से भारत में ईसी3 को लॉन्च करने की तैयारी चल रही है। कंपनी अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार को कब तक लॉन्च कर सकती है और क्या यह भारत की सबसे सस्ती ईवी बन सकती है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
1 of 7
For Reference Only - फोटो : citroen india

सिट्रॉएन की ओर से पहली इलेक्ट्रिक कार के तौर पर ईसी3 को लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी इसे कब लॉन्च कर सकती है। साथ ही क्या यह देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार बन सकती है, इसकी जानकारी भी इस खबर में दी जा रही है।

विज्ञापन

कब आएगी ईसी3

2 of 7
For Reference Only - फोटो : citroen india

सिट्रॉएन की ओर से पहली इलेक्ट्रिक कार के तौर पर ईसी3 को लॉन्च किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी इसे फरवरी के मध्य तक लॉन्च कर सकती है। हालांकि अभी कंपनी की ओर से इसपर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

यह भी पढ़ें- Scorpio Classic:स्कॉर्पियो क्लासिक की ये खासियत नहीं जानते होंगे आप, जानें कैसे है पुरानी स्कॉर्पियो से अलग

विज्ञापन

जारी है बुकिंग

3 of 7
For Reference Only - फोटो : citroen india

सिट्रॉएन ईसी3 के लिए बुकिंग जारी है। इसे ऑफलाइन या ऑनलाइन दोनों ही तरह से बुक करवाया जा सकता है। कंपनी ने इसके लिए बुकिंग की शुरूआत जनवरी के आखिर में की थी। फिलहाल सिट्रॉएन की इलेक्ट्रिक कार को सिर्फ 25 हजार रुपये में बुक करवाया जा सकता है।यह भी पढ़ें - HSRP: क्या होती है हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट, जानें क्या होते हैं फायदे, कैसे होती है वाहन की सुरक्षा

बनेगी सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार

4 of 7
For Reference Only - फोटो : citroen india

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी इसे काफी आकर्षक कीमत पर पेश कर सकती है। बाजार में इसे टाटा टियागो से चुनौती मिलेगी, जिसकी कीमत 8.49 लाख रुपये है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ईसी3 की शुरूआती कीमत टियागो की कीमत के आस-पास रह सकती है।

यह भी पढ़ें - Tata Tiago EV: टाटा ने दो हजार ग्राहकों को एकसाथ डिलीवर की टियागो इलेक्ट्रिक, जानें कीमत और खूबियां

विज्ञापन

कैसे होंगे फीचर्स

5 of 7
Citroen eC3 - फोटो : For Reference Only

इलेक्ट्रिक सी3 के फीचर्स की बात करें तो इसमें 26 सेमी की सिट्रॉएन कनेक्ट टचस्क्रीन मिलेगी जो वायरलेस स्क्रीन मिररिंग के साथ आएगी। इसके अलावा इसमें 35 स्मार्ट फीचर्स दिए गए हैं जो सिट्रॉएन एप के जरिए उपयोग किए जा सकते हैं। ड्राइविंग के लिए इसमें ईको और स्टैंडर्ड के तौर पर दो मोड्स मिलेंगे। कार को चार मोनोटोन और नौ ड्यूलटोन रंगों में उपलब्ध करवाया जाएगा। इंटीरियर में भी ऑरेंज और ग्रे रंग में किसी एक को चुनने का विकल्प मिलेगा।

यह भी पढ़ें- Diesel Vs Hybrid: डीजल कार खरीदने में है फायदा या हाइब्रिड कार घर लाने में है समझदारी, जानें सबकुछ

विज्ञापन

कितनी दमदार बैटरी

6 of 7
For Reference Only - फोटो : citroen india

इसमें कंपनी की ओर से 29.2 किलोवॉट की बैटरी को दिया जाएगा। बैटरी हाई एनर्जी डेंसिटी वाली लिथियम आयन बैटरी होगी जो नेचुरल एयर कूल्ड होगी। बैटरी को 15 एम्पीयर के प्लग से 10-100 फीसदी चार्ज करने में 10.30 घंटे का समय लगेगा जबकि डीसी फास्ट चार्जिंग के जरिए इसे सिर्फ 57 मिनट में 10 से 100 फीसदी चार्ज किया जा सकेगा।

यह भी पढ़ें - Car AC: कार के एसी से जल्दी ठंडी हवा पाने का ये है आसान उपाय, सिर्फ एक बटन से होगा काम

विज्ञापन
विज्ञापन

मिलेगी दमदार मोटर

7 of 7
For Reference Only - फोटो : citroen india

ईसी3 में कंपनी की ओर से परमानेंट मैग्नेट सिंकोरियर मोटर दी जाएगी जिससे कार को 57 पीएस की पावर और 143 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलेगा। इस मोटर के जरिए कार को अधिकतम 107 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से चलाया जा सकेगा। वहीं कार जीरो से 60 किलोमीटर की रफ्तार सिर्फ 6.8 सेकेंड में हासिल कर पाएगी।
 

यह भी पढ़ें - High Beam Light: हाई बीम पर चलाते हैं कार तो हो जाएं सतर्क, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें