देश में एसयूवी और एमपीवी सेगमेंट में लगातार डिमांड बढ़ रही है। कुछ कंपनियां ग्राहकों की पसंद के मुताबिक आने वाले समय में कुछ नई एमपीवी को भारतीय बाजार में पेश कर सकती हैं। कौन सी एमपीवी को भारत में लॉन्च किया जा सकता है। आइए जानते हैं।
भारत में कार सिर्फ सफर करने की जरूरत तक सिमट कर नहीं रह गई है। लोग ऐसी कारों को ज्यादा पसंद कर रहे हैं, जिनमें उन्हें किसी भी तरह की सड़क पर जाने की आजादी मिल पाए साथ ही ऐसी कारों को भी पसंद किया जा रहा है, जिनमें वह अपने दोस्तों और परिवार के सभी लोग साथ बैठकर रोड ट्रिप पर जा सकें। हम इस खबर में आपको ऐसी ही कुछ एमपीवी की जानकारी दे रहे हैं, जिन्हें जल्द ही भारतीय बाजार में लॉन्च किया जा सकता है।
विज्ञापन
टोयोटा इनोवा क्रिस्टा
2 of 6
For Reference Only
- फोटो : Toyota Bharat
जापानी कार कंपनी टोयोटा की ओर से भारत में इनोवा क्रिस्टा को लंबे समय से बेचा जा रहा था। इस एमपीवी के ग्राहकों में निजी तौर पर उपयोग करने वालों के साथ ही टैक्सी के तौर पर इसे इस्तेमाल करने वाले भी शामिल थे। कंपनी ने पिछले साल इसके डीजल वैरिएंट की बुकिंग को अस्थाई तौर पर रोक दिया था। लेकिन नए साल में कंपनी ने एक बार फिर इसके लिए बुकिंग शुरू कर दी है। उम्मीद की जा रही है कि कंपनी इस एमपीवी को जल्द ही आधिकारिक तौर पर बाजार में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।
भारतीय बाजार में कम दाम वाली बेहतरीन एमपीवी के तौर पर मारुति अर्टिगा ने अपनी अलग पहचान बनाई है। वहीं मारुति और टोयोटा के बीच समझौते के बाद दोनों कंपनियां अपनी कुछ कारों को एक-दूसरे के साथ शेयर करती हैं। इन कारों में मारुति बलेनो-टोयोटा ग्लैंजा, मारुति ग्रैंड विटारा-टोयोटा हाईराइडर जैसे वाहन शामिल हैं। अब इसी क्रम में टोयोटा जल्द ही मारुति अर्टिगा पर आधारित कम दाम की एमपीवी को लॉन्च कर सकता है। हालांकि कई विदेशी बाजारों में मारुति अर्टिगा को टोयोटा रूमीऑन के नाम से भी बेचती है, ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि टोयोटा जल्द ही अर्टिगा का नया वर्जन टोयोटा ब्रॉन्ड के साथ ऑफर कर सकती है।
देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी भी टोयोटा की तरह ही कई वाहनों को शेयर करती है। लंबे समय से ऐसी खबरें आ रही हैं कि मारुति भी अर्टिगा से ज्यादा लग्जरी और बड़ी एमपीवी को भारतीय बाजार में ला सकती है। कंपनी टोयोटा की इनोवा हाईक्रॉस पर आधारित नई एमपीवी को इस साल के आखिर या 2024 तक पेश कर सकती है।
जापानी कंपनी निसान भी भारतीय बाजार में नई एमपीवी को लाने की तैयारी कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी अपनी सहयोगी रेनो की ट्राइबर पर आधारित नई एमपीवी को भारतीय बाजार में पेश कर सकती है। यह एक एंट्री लेवल एमपीवी हो सकती है जिसे निसान ला सकती है। फिलहाल भारतीय बाजार में निसान मैग्नाइट और किक्स जैसी एसयूवी को ऑफर कर रही है।
साउथ कोरियाई कार कंपनी किआ की ओर से भी भारतीय बाजार में नई एमपीवी को लाने की तैयारी हो रही है। जानकारी के मुताबिक कंपनी अपनी प्रीमियम एमपीवी कार्निवल का नया वर्जन ला सकती है। ऑटो एक्सपो 2023 के दौरान कंपनी ने कई बेहतरीन कारों को शोकेस किया था। इन कारों में केए-4 एमपीवी भी शामिल थी। उम्मीद की जा रही है कि इससे मिलती-जुलती एमपीवी को भारतीय बाजार में कार्निवल के नाम से पेश किया जा सकता है। फिलहाल कार्निवल एमपीवी की भारत में शुरूआती कीमत 30.99 लाख रुपये है और इसके तीन वैरिएंट ऑफर किए जाते हैं।