फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Semiconductor: वाहन उद्योग में चिप आपूर्ति फिर शुरू, पारिस्थितिकी तंत्र के विकास के लिए 10 अरब डॉलर आवंटित

Fri, 27 Oct 2023 06:15 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय यात्री वाहन निर्माताओं के पास 85-90 फीसदी चिप उपलब्ध है। चिप की कमी से यात्री वाहनों का निर्माण घटकर 3 लाख इकाई रह गया है। सितंबर में इसके घटकर दो लाख यूनिट तक रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
सेमीकंडक्टर चिप - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कंप्यूटर व मोबाइल फोन की आपूर्ति में सुधार और धीमी मांग से सेमीकंडक्टर (चिप) की आपूर्ति अन्य क्षेत्रों खासकर ऑटोमोबाइल में फिर से शुरू हो गई है। चिप की कमी कम हो रही है। रेटिंग एजेंसी क्रिसिल ने कहा, 2025-26 तक आपूर्ति की तुलना में मांग ज्यादा होने से एक बार फिर से दिक्कत हो सकती है। क्रिसिल ने कहा, कोरोना से वैश्विक वाहन उद्योग में चिप की मांग बुरी तरह प्रभावित हुई थी।

विज्ञापन


भारतीय यात्री वाहन निर्माताओं के पास 85-90 फीसदी चिप उपलब्ध है। चिप की कमी से यात्री वाहनों का निर्माण घटकर 3 लाख इकाई रह गया है। सितंबर में इसके घटकर दो लाख यूनिट तक रहने का अनुमान है।

यात्री वाहनों में लगता है सर्वाधिक चिप
एक यात्री वाहन में औसतन 1,500 चिप की खपत होती है, जो अन्य वाहनों की तुलना में सबसे अधिक है। यात्री वाहन में अधिक इलेक्ट्रॉनिक फीचर से चिप की खपत बढ़ जाती है। भारत वर्तमान में आयात से चिप मांग को पूरा करता है। सरकार ने बढ़ती मांग व आयात निर्भरता कम करने के लिए सेमीकंडक्टर पारिस्थितिकी तंत्र के लिए 10 अरब डॉलर आवंटित किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें