फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

China Auto: चीन में ऑटो बिक्री में गिरावट, निर्यात में 20% की बढ़ोतरी, विश्व भर में कर रहे हैं अपना विस्तार

Sat, 10 Aug 2024 04:57 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

चीन ऑटोमोबाइल एसोसिएशन ने कहा कि जुलाई में ऑटो बिक्री में 5 प्रतिशत की गिरावट आई है। हालांकि इलेक्ट्रिक वाहन निर्माताओं द्वारा वैश्विक बाजारों में विस्तार के साथ निर्यात में लगभग 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
BYD Dolphin Electric Car - फोटो : BYD
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चीन ऑटोमोबाइल एसोसिएशन ने शुक्रवार को कहा कि जुलाई में ऑटो बिक्री में 5 प्रतिशत की गिरावट आई है। हालांकि इलेक्ट्रिक वाहन निर्माताओं द्वारा वैश्विक बाजारों में विस्तार के साथ निर्यात में लगभग 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन


यात्री कारों की बिक्री कुल मिलाकर लगभग 2 मिलियन (20 लाख) यूनिट्स रही। जिसमें से लगभग 1.6 मिलियन (16 लाख) चीन के भीतर बेची गईं। जो पिछले साल की तुलना में 10 प्रतिशत की गिरावट है। यात्री वाहनों का कुल निर्यात 20 प्रतिशत से ज्यादा बढ़कर 3,99,000 यूनिट्स हो गया।

बिक्री वाले सभी वाहनों में से आधे से ज्यादा तथाकथित "नई ऊर्जा वाहन" या इलेक्ट्रिक और प्लग-इन हाइब्रिड थे।

चीन के ऑटो निर्माताओं ने वाहनों के निर्यात में तेजी लाई है। क्योंकि घरेलू बाजार में मांग कमजोर पड़ी है और अमेरिका और यूरोपीय संघ ने इस आधार पर शुल्क बढ़ा दिया है कि बीजिंग द्वारा दी गई सरकारी सब्सिडी चीन में ऑटो निर्माताओं को अनुचित लाभ देती है।

चीन के वाणिज्य मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि उसने जुलाई की शुरुआत में लगाए गए अस्थायी शुल्क को विश्व व्यापार संगठन के विवाद निपटान तंत्र में जमा कर दिया है। 

मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर एक बयान में कहा, "ईयू के प्रारंभिक फैसले में तथ्यात्मक और कानूनी आधार का अभाव है। यह गंभीर रूप से डब्ल्यूटीओ नियमों का उल्लंघन करता है, और जलवायु परिवर्तन के समाधान में वैश्विक सहयोग की समग्र स्थिति को कमजोर करता है।"

इसमें कहा गया है, "हम यूरोपीय संघ से अपनी गलत प्रथाओं को तुरंत सुधारने और चीन-यूरोपीय संघ के आर्थिक और व्यापारिक सहयोग और इलेक्ट्रिक वाहन उद्योग सप्लाई चेन की स्थिरता को बनाए रखने की अपील करते हैं।"

मांग को बढ़ावा देने और धीमी पड़ती आर्थिक बढ़ोतरी का मुकाबला करने के साथ-साथ स्वच्छ परिवहन को बढ़ावा देने के लिए, चीन ने कई कदम उठाए हैं। उसने ड्राइवरों को अपनी पुरानी, गैस और डीजल से चलने वाली कारों का व्यापार करने और ईवी खरीदने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए इंसेंटिव बढ़ाया है।

कुल मिलाकर कार की बिक्री सुस्त रही है, लेकिन ईवी की बिक्री जुलाई में पिछले साल की तुलना में लगभग 30 प्रतिशत बढ़कर लगभग 991,000 हो गई। इसमें से 8,87,000 चीन में बेची गईं और 1,03,000 का निर्यात किया गया।

विदेशी ऑटो निर्माताओं की बिक्री इस साल रुकी हुई है या गिर गई है, जो एक ओवरसैचुरेटेड (अतिसंतृप्त) बाजार में तीव्र मूल्य प्रतिस्पर्धा को दर्शाती है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि, चीन के ऑटो निर्माताओं की ऑटो बिक्री का हिस्सा तेजी से बढ़ रहा है। और यह जुलाई में सभी वाहन बिक्री का दो-तिहाई हिस्सा था। क्योंकि उनके वाहनों की बिक्री में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई थी।

उद्योग संघ ने कहा, जनवरी-जुलाई में चीन में बिकने वाले ज्यादातर वाहनों की कीमत 100,000 युआन से 150,000 युआन (लगभग 14,000-20,500 डॉलर) के बीच थी। बिकने वाले ईवी का सबसे बड़ा हिस्सा 150,000 युआन से 200,000 युआन (20,500-28,000 डॉलर) के बीच की कीमत में था। 

चीन की चेरी ऑटोमोबाइल, एसएआईसी मोटर और गीली ऑटो ग्रुप अभी भी बीवाईडी और टेस्ला जैसे ईवी निर्माताओं की तुलना में ज्यादा वाहनों का निर्यात करते हैं। उनमें से ज्यादातर पारंपरिक ईंधन इंजन मॉडल हैं। लेकिन बीआईडी और टेस्ला बाजार में तेजी से बढ़त हासिल कर रहे हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि बीवाईडी ने जुलाई में 31,000 ईवी और हाइब्रिड का निर्यात किया, जबकि टेस्ला का निर्यात कुल 28,000 रहा।

रिपोर्ट में बताया गया है कि इस साल के पहले सात महीनों में बीवाईडी ने 2.38 मिलियन ईवी का निर्यात किया, जबकि टेस्ला ने 1.76 मिलियन का निर्यात किया।
विज्ञापन

रिपोर्ट में सीमा शुल्क के आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा गया है कि इस साल चीन के ऑटो निर्यात का ज्यादातर हिस्सा रूस को गया। वर्ष की पहली छमाही में रूस ने 4,78,000 चीनी निर्मित वाहनों का आयात किया। जिनमें से लगभग सभी पारंपरिक इंटरनल कंब्शन इंजन वाले थे। मेक्सिको ने 2,26,000 के साथ दूसरा सबसे अधिक आयात किया। इसके बाद ब्राजील का नंबर था जिसने 1,71,000 यूनिट्स आयात किया।

इस स्टोरी में डेटा का स्रोत चीन ऑटोमोबाइल एसोसिएशन बताया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें