भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने Renault (रेनो) और Nissan (निसान) के बीच मौजूदा क्रॉस-शेयरहोल्डिंग के रीबैलेंसिंग (पुनर्संतुलन) के लिए एक कंबीनेशन (संयोजन) प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। नियामक ने यह जानकारी दी है।
सीसीआई ने एक बयान में कहा कि यह प्रस्ताव भारत में उनके दो जॉइन्ट वेंचर्स - रेनो निसान ऑटोमोटिव इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और रेनो निसान टेक्नोलॉजी एंड बिजनेस सेंटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की शेयरहोल्डिंग (शेयरधारिता) में कुछ बदलावों से भी संबंधित है।
निसान, निसान फाइनेंस कंपनी के जरिए, रेनो में अपनी 15 प्रतिशत हिस्सेदारी बरकरार रखेगी। रेनो अपने निसान शेयरों का 28.4 प्रतिशत फ्रांसीसी कानून द्वारा शासित एक ट्रस्टी द्वारा प्रशासित ट्रस्ट एस्टेट में ट्रांसफर कर देगा। जहां सौंपे गए शेयरों पर सीमित अपवादों के अधीन तटस्थ रूप से मतदान किया जाएगा।