फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Renault-Nissan: भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने रेनो-निसान के प्रस्ताव को दी मंजूरी, जानें डिटेल्स

Fri, 27 Oct 2023 01:48 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने Renault (रेनो) और Nissan (निसान) के बीच मौजूदा क्रॉस-शेयरहोल्डिंग के रीबैलेंसिंग (पुनर्संतुलन) के लिए एक कंबीनेशन (संयोजन) प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। नियामक ने यह जानकारी दी है।
विज्ञापन
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने Renault (रेनो) और Nissan (निसान) के बीच मौजूदा क्रॉस-शेयरहोल्डिंग के रीबैलेंसिंग (पुनर्संतुलन) के लिए एक कंबीनेशन (संयोजन) प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। नियामक ने यह जानकारी दी है। 
विज्ञापन


सीसीआई ने एक बयान में कहा कि यह प्रस्ताव भारत में उनके दो जॉइन्ट वेंचर्स - रेनो निसान ऑटोमोटिव इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और रेनो निसान टेक्नोलॉजी एंड बिजनेस सेंटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की शेयरहोल्डिंग (शेयरधारिता) में कुछ बदलावों से भी संबंधित है।

निसान, निसान फाइनेंस कंपनी के जरिए, रेनो में अपनी 15 प्रतिशत हिस्सेदारी बरकरार रखेगी। रेनो अपने निसान शेयरों का 28.4 प्रतिशत फ्रांसीसी कानून द्वारा शासित एक ट्रस्टी द्वारा प्रशासित ट्रस्ट एस्टेट में ट्रांसफर कर देगा। जहां सौंपे गए शेयरों पर सीमित अपवादों के अधीन तटस्थ रूप से मतदान किया जाएगा।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

Renault Kiger and Nissan Magnite - फोटो : For Reference Only
जब तक ऐसे शेयर बेचे नहीं जाते, रेनो को सौंपे गए शेयरों से आर्थिक अधिकारों का पूरा लाभ मिलता रहेगा।

सीसीआई ने कहा, "तदनुसार, रेनो और निसान के पास कुल जारी शेयर पूंजी का 15 प्रतिशत क्रॉस-शेयरहोल्डिंग होगा और एक-दूसरे में स्वतंत्र रूप से प्रयोग करने योग्य वोटिंग अधिकार होंगे। यानी रेनो और निसान दोनों एक-दूसरे में 15 प्रतिशत शेयरहोल्डिंग रखेंगे।" इसके साथ ही सीसीआई ने कहा है कि इससे जुड़ा एक विस्तृत आदेश उचित समय पर आएगा।

भारत में निसान और इसकी सहयोगी इकाइयां अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी निसान मोटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के जरिए यात्री वाहनों और ऑटोमोटिव पार्ट्स की बिक्री में लगी हुई हैं। रेनो और इसकी सहयोगी कंपनियां अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी रेनो इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के जरिए भारत में ऑटोमोबाइल और पार्ट्स बेचती हैं। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें