फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Year Ender Automobile 2022: साल 2022 में बाजार से गायब हुईं कौन सी कारें, मारुति से लेकर टोयोटा तक शामिल

Tue, 27 Dec 2022 03:15 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

साल 2022 ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के लिए काफी खास रहा। कई नए वाहनों को भारतीय बाजार में पेश किया गया। कुछ ऐसे वाहन भी रहे जिन्हें इस साल वाहन निर्माताओं ने बाजार से हटा दिया। ऐसी कौन सी कारें थीं जो साल 2022 में बाजार से हटाई गईं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
1 of 9
मारुति एस क्रॉस - फोटो : सोशल मीडिया

साल 2022 में कुछ कारों के मॉडल्स को कंपनियों की ओर से बाजार से हटाया गया। कंपनियों की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई लेकिन इनमें से कुछ मॉडल्स की जगह नए उत्पादों को बाजार में पेश किया गया और कुछ को अपडेट करने के बाद आने वाले साल में बाजार में फिर से पेश किया जाएगा। इस खबर में हम ऐसी ही कुछ कारों की जानकारी दे रहे हैं जो साल 2022 के दौरान बाजार से हटाई गईं।

विज्ञापन

फॉक्सवैगन वेंटो

2 of 9
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

जर्मनी की बड़ी कार निर्माता ने भारतीय बाजार से मिड साइज सेडान वेंटो को साल 2022 में हटाया। इसकी जगह कंपनी ने नई और बेहतर सेडान वर्टस को पेश किया। वर्टस से बदलने से पहले कंपनी ने वेंटो की रेंज को कम करते हुए तीन वैरिएंट तक कर दिया था। जिसके बाद इसकी शुरूआती कीमत 9.99 लाख रुपये थी।

यह भी पढ़ें - Weekend Trips in Car: वीकएंड पर बना रहे हैं कार से घूमने का प्लान, ध्यान रखें ये पांच काम नहीं होंगे परेशान

विज्ञापन

मारुति एस क्रॉस

3 of 9
Maruti Suzuki 2020 S-Cross Petrol - फोटो : Maruti Suzuki

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता मारुति सुजुकी की ओर से इस साल क्रॉस ओवर एस क्रॉस को बाजार से हटाया गया। कंपनी की ओर से किसी तरह की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई थी लेकिन कार को नेक्सा वेबसाइट से हटा दिया गया था। जिसके बाद कंपनी ने ग्रैंड विटारा को पेश किया और यह एसयूवी नेक्सा डीलरशिप के जरिए बेची जा रही है।

यह भी पढ़ें- Scorpio Classic:स्कॉर्पियो क्लासिक की ये खासियत नहीं जानते होंगे आप, जानें कैसे है पुरानी स्कॉर्पियो से अलग

रेनो डस्टर

4 of 9
2020 Renault Duster facelift - फोटो : Google

फ्रेंच कार कंपनी रेनो ने भी भारतीय बाजार से अप्रैल में डस्टर एसयूवी को वेबसाइट से हटाया था। एसयूवी ने करीब दस साल पहले भारतीय बाजार में अपने सफर की शुरूआत की थी और इसे काफी पसंद भी किया गया था। लेकिन कुछ समय से मांग में कमी और दूसरी कंपनियों की ओर से बेहतर और नए उत्पादों को लाने के कारण कंपनी ने इसे भारतीय बाजार से हटा दिया। इस एसयूवी को चाहने वालों के लिए साल के आखिर तक एक अच्छी खबर यह आई कि कंपनी अगले साल इसका नया और बेहतर वर्जन पेश कर सकती है।

यह भी पढ़ें- Diesel Vs Hybrid: डीजल कार खरीदने में है फायदा या हाइब्रिड कार घर लाने में है समझदारी, जानें सबकुछ

विज्ञापन

ह्यूंदै सेंट्रो

5 of 9
हुंडई सेंट्रो - फोटो : सोशल मीडिया

साउथ कोरियाई कार कंपनी ह्यूंदै की ओर से भी भारतीय बाजार में कभी सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली सेंट्रो को वेबसाइट से हटा दिया। इस कार के लिए अगर यह कहा जाए कि इसने ही ह्यूंदै को भारतीय बाजार में स्थापित किया था तो गलत नहीं होगा। ऐसे छोटे परिवार जिन्हें मारुति की जगह कम दाम में फैमिली कार चाहिए होती थी, उन्हें सेंट्रो काफी पसंद आती थी। इस कार को कंपनी ने साल 1998 में भारतीय बाजार में पेश किया था। जिस समय छोटी कारों के सेगमेंट में मारुति लीडर थी। उस समय इस कार ने दूसरी कंपनियों को चुनौती देते हुए भारतीय बाजार में अपनी जगह बनाई थी। इसके बाद कंपनी ने 2014 में इस कार को बंद किया और 2018 में दोबारा से लॉन्च किया था।
 

यह भी पढ़ें- Long Trip By Car: नए साल पर कार से घूमने का है प्लान, हादसों से बचने के लिए रखें इन बातों का ध्यान

विज्ञापन

ह्यूंदै ग्रैंड आई10 नियोस डीजल

6 of 9
For Reference Only - फोटो : hyundai india
कंपनी ने अपनी वेबसाइट से हैचबैक ग्रैंड आई10 नियोस के डीजल वैरिएंट्स को हटाया। अब इसके पेट्रोल और सीएनजी वैरिएंट्स की ही बिक्री की जा रही है। कंपनी ने ऐसा इसलिए किया है क्योंकि अगले साल अप्रैल महीने से देश में नए उत्सर्जन मानक लागू हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें - Diesel Car Maintenance: आप भी चलाते हैं डीजल इंजन वाली कार, जानें किस तरह रखें ध्यान, नहीं तो होंगे परेशान
विज्ञापन

टोयोटा अर्बन क्रूजर

7 of 9
Toyota Urban Cruiser - फोटो : Toyota
जापानी कार कंपनी टोयोटा की ओर से भी साल 2022 में अपनी वेबसाइट से हटा दिया। कंपनी इसे मारुति की विटारा ब्रेजा के साथ शेयर करती थी। एसयूवी को सितंबर 2020 में पेश किया गया था। इसे हटाने के बाद कंपनी ने नई अर्बन क्रूजर हाईराइडर को बाजार में पेश किया।

यह भी पढ़ें - Rubber Paint Advantage: कार के निचले हिस्से को जंग से है बचाना, तो जरूर करवाएं यह कोटिंग, जानें फायदे

टोयोटा इनोवा क्रिस्टा

8 of 9
टोयोटा इनोवा क्रिस्टा - फोटो : Toyota Bharat
टोयोटा ने अर्बन क्रूजर की तरह ही एमपीवी सेगमेंट की लीटर इनोवा क्रिस्टा को भी आधिकारिक वेबसाइट से हटा दिया। पहले कंपनी ने इसके डीजल वैरिएंट की बुकिंग पर अस्थाई तौर पर रोक लगाई थी लेकिन बाद में इसके पेट्रोल वैरिएंट को भी हटा दिया गया। इसकी जगह कंपनी ने नई इनोवा हाईक्रॉस को भारतीय बाजार में पेश किया है।

यह भी पढ़ें - Flex Fuel: महंगे पेट्रोल डीजल की जगह लेगा फ्लेक्स फ्यूल, प्रदूषण पर लगाम लगाने का यह है प्लान
विज्ञापन

महिंद्रा अल्ट्यूरस जी4

9 of 9
Mahindra Alturas G4 - फोटो : Mahindra
साल 2022 में महिंद्रा ने अल्ट्यूरस जी4 एसयूवी को अपनी आधिकारिक वेबसाइट से हटा दिया। यह एसयूवी फ्लैगशिप मॉडल थी। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला टोयोटा फॉर्च्यूनर, एमजी ग्लॉस्टर, इजूजू एमयू-एक्स और जीप मेरिडियन जैसी एसयूवी से था। कंपनी इस एसयूवी को कंप्लीटली नॉक-डाउन किट (CKD) रूट के जरिए भारत में असेंबल करती थी।

यह भी पढ़ें- Budget Cars: इन नौ सस्ती कारों में मिलता है बेहतरीन ग्राउंड क्लियरेंस, जानें इससे क्या होता है फायदा?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें