फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

EV In Winters: क्या इलेक्ट्रिक वाहनों की बैटरी पर ठंड का होता है बुरा असर या नहीं, जानें पूरी डिटेल

Tue, 27 Dec 2022 01:33 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत के उत्तरी राज्यों में लगातार ठंड पड़ रही है। ठंड के साथ ही तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। क्या ठंड के कारण इलेक्ट्रिक वाहनों की बैटरी पर बुरा असर होता है या नहीं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
1 of 4
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

आज के समय में प्रदूषण को कम करने के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों का चलन बढ़ रहा है। देश में कई जगहों पर तापमान काफी कम होता है तो कई जगहों पर भीषण गर्मी पड़ती है। अगर आप भी इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने की सोच रहे हैं तो इस खबर को ध्यान से पढ़ें, इसमें हम बता रहे हैं कि क्या इलेक्ट्रिक वाहनों की बैटरी पर कम तापमान का कोई असर होता है या नहीं।

विज्ञापन

कैसे काम करती है बैटरी

2 of 4
For Reference Only - फोटो : Mercedes benz
इलेक्ट्रिक वाहनों की बैटरी को लिथियम ऑयन से बनाया जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ठंड के मौसम में यह ज्यादा प्रभावी नहीं होतीं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि बैटरी ऊर्जा के लिए रसायनिक रिएक्शन पर निर्भर होती हैं। लिथियम ऑयन एनर्जी जनरेट करने के लिए इसमें एनोड से कैथोड तक जाया जाता है और ठंड या कम तापमान में यह प्रक्रिया धीरे हो जाती है।

यह भी पढ़ें -  Tata Nexon Battery Cost: वारंटी के बाद आपकी इलेक्ट्रिक कार की बैटरी हो जाए खराब, तो जानें कितना होगा खर्च
विज्ञापन

अमेरिकन असोसिएशन ने दी जानकारी

3 of 4
जीक्र की नई इलेक्ट्रिक एमपीवी 009 - फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिका की ऑटोमोबाइल असोसिएशन की एक रिसर्च के मुताबिक ज्यादा ठंड में इलेक्ट्रिक वाहन अपनी रेंज का 12 फीसदी तक खो सकते हैं। इसके अलावा ठंड में बैटरी को चार्ज करने समय पर भी प्रभाव पड़ता है। माना जाता है कि ईवी की बैटरी को पूरी तरह से चार्ज करने में लगने वाला समय तापमान के आधार पर काफी ज्यादा भी हो सकता है। इसके मुताबिक ठंड में ईवी की बैटरी को चार्ज करने में कई बार सामान्य से ज्यादा समय लग सकता है।

यह भी पढ़ें - Electric Vehicles Ban: यह देश कर रहा इलेक्ट्रिक वाहनों पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी, जानें क्या है कारण
विज्ञापन

ईवी चलाने से पहले करें यह काम

4 of 4
टाटा नेक्सन ईवी - फोटो : सोशल मीडिया
ठंड के समय में अगर आप अपनी ईवी से सफर करते हैं तो उसके पहले ईवी को स्टार्ट करके कुछ समय के लिए छोड़ दें। इससे वाहन की मोटर को सही तापमान तक आने में मदद मिलेगी। कुछ देर रुकने के बाद ही सफर की शुरुआत करें। संभव हो तो अपने ईवी को ठंड के समय में गैराज या बंद जगह में पार्क करें। ऐसा करने से तापमान को ज्यादा रखने में मदद मिलेगी और वाहन को चार्ज करने में भी कम समय लगेगा।

यह भी पढ़ें -  Faulty Spark Plug: अगर कार में स्पार्क प्लग हो जाए खराब, होने लगते हैं ये चार बदलाव, कभी ना करें नजरअंदाज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें