कार में जिस जगह से फ्यूल अंदर जाता है, उसे फ्यूल फिलर कहते हैं। कार धोते वक्त इस जगह पर पानी नहीं जाना चाहिए, वरना फ्यूल फिलर या फ्यूल कैप को बड़ा नुकसान हो सकता है। अगर गलती से पानी चला तो कार के इंजन तक पानी जा सकता है। ऐसा होने पर कार में मोटा खर्च करना पड़ सकता है।
यह तो आप जानते ही होंगे कि कार में कई सारे नाजुक और छोटे उपकरण होते हैं। ऐसे में कार साफ करते वक्त गाड़ी के इंजन और इलेक्ट्रिकल पार्ट्स में पानी नहीं जाना चाहिए। गाड़ी धोने के दौरान इंजन जैसे पार्ट्स को किसी चीज से ढक सकते हैं, ताकि गलती से पानी न जाए। अगर पानी चला गया तो कार में शॉर्ट सर्किट और भारी नुकसान हो सकता है।
अगर आप कार को साफ करने के लिए पानी का सहारा ले रहे हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि कार के किसी भी सेंसर में पानी नहीं जाना चाहिए। कार में कई तरह के सेंसर होते हैं, जैसे पार्किंग सेंसर, रिवर्स कैमरा सेंसर और एबीएस आदि। अगर इनमें पानी चला तो फिर लाखों रुपये का खर्चा आ सकता है।
कार धोने के दौरान इस बात का ध्यान रखें कि इंटीरियर में पानी नहीं जाना चाहिए। अगर इंटीरियर में पानी चला गया तो इसे सूखाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। कई बार इंटीरियर में पानी जाने से गाड़ी की सेफ्टी कमजोर हो जाती है।
गाड़ी के ब्रेक और सस्पेंशन भी काफी अहम होताे हैं। गाड़ी धोते वक्त ब्रेक और सस्पेंशन में पानी जाने से इनमें जंग लगने की परेशानी हो सकती है। इस वजह से कार की परफॉर्मेंस पर खराब प्रभाव पड़ता है।